Subscribe:Posts Comments

You Are Here: Home » Education News » 10वीं पास गरीब छात्रों के लिए आर्थिक सहायता

अगर आप किसी ऐसे छात्र को जानते हैं जो पढ़ने में होशियार है और गरीब परिवार का है तो इन्फोसिस फाउंडेशन द्वारा संचालित सामाजिक संगठन ‘प्रेरणा’ द्वारा आर्थिक सहयता उपलब्ध कराई जाएगी। यह सहायता उन्हीं छात्र-छात्राओ को दी जाएगी जिन्होंने इस साल अप्रैल महीने में 10वीं की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। ‘प्रेरणा’ द्वारा ऐसे छात्रों को सहायता देने के पूर्व एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, और जो छात्र इस परीक्षा को पास कर लेंगे उनको आगे पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।  छात्र इस संबंध में इस पते पर पत्र व्यवहार कर सकते हैं। प्रेरणा, 580, शुभंकर, 44वाँ क्रॉस, 1st `ए’ मैन रोड, जयनगर, 7 वाँ ब्लॉक, बैंगलोर या फोन नंबर 09900 906 338 पर सरस्वती और शुभंकर से या सुश्री बिंदु से 09964 53 4667 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

© 2009 Indore city – Indore News | shopping| property| jobs| colleges| events| radio| indore india · Subscribe:PostsComments · Designed by Emaxglobal