Tuesday, February 18, 2025
spot_img
Homeक्रिकेटDurban Demolition: वर्ल्ड चैंपियन IND का रुतबा कायम, पहले टी20 में SA...

Durban Demolition: वर्ल्ड चैंपियन IND का रुतबा कायम, पहले टी20 में SA को बुरी तरह धोया, संजू सैमसन ने रचा इतिहास

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 61 रन से मात दे दी। टी20 विश्व कप के फाइनल में हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास बदला चुकाने का मौका था, लेकिन टीम नाकाम रही।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टी20 में शतक लगाने के बाद संजू सैमसन।

  1. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने बनाए 202 रन
  2. जवाब में सिर्फ 141 रन ही बना सकी द, अफ्रीकी टीम
  3. चार टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

(India vs South Africa 1st T20): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार रात डरबन में खेला गया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन का रुतबा कायम रखते हुए मेजबान टीम को 61 से मात दे दी।

टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, जानिए डरबन टी20 का हाल

  • टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

उन्होंने 47 गेंद पर शतक ठोंका। कुल मिलाकर 50 गेंद पर 107 रन बनाकर आउट हुए। पारी में संजू सैमसन ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए।

संजू सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने 33 रन (18 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 रन (17 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) का योगदान दिया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम कभी भी मैच में नजर नहीं आई। कप्तान एडन मार्क्रम के रूप में उसका पहले विकेट महज 8 रन के कुल स्कोर पर गिर गया था।

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सबसे ज्यादा 25 रन क्लासन ने बनाए। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए।

वहीं, आवेश खान के खाते में 2 और अर्शदीप सिंह के खाते में 1 विकेट गया। संजू सैमसन को शानदार बल्लेबाजी के मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बने भारत के पहले बल्लेबाज

संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी।

मैच के बाद संजू सैमसन ने बताया कि वे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और टीम के लिए इसका सबसे ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं।

भारत को पसंद है डबरन

डरबन की पिच और मैदान भारतीय टीम के लिए पसंदीदा बनते जा रहे हैं। टीम इंडिया ने यहां 7 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत मिली है। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉल-आउट यहीं हुआ था। भारत ने एक बार फिर बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

Sourcenaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments