Tuesday, February 18, 2025
spot_img
Homeप्रदेशविदेशी निवेश को मिलेगा MP में बढ़ावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से...

विदेशी निवेश को मिलेगा MP में बढ़ावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक रहेंगे विदेश दौरे पर

मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश को औ‌द्योगिक हब बनाने के संकल्प से लगातार कार्य कर रहे हैं। वे 24 से लेकर 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। मध्य प्रदेश में औ‌द्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने के लिए किया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव वर्ष 2025 में प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री इन स्थानों पर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे।

25 नवंबर: मुख्यमंत्री लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मप्र द्वारा आयोजित प्रवासी भारतीयों के साथ रात का भोजन करेंगे।

26 नवंबर: इंटरैक्टिव सत्र में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे।

27 नवंबर: मुख्यमंत्री करेंगे वारविक विश्वविद्यालय का दौरा। जर्मनी के लिए होंगे रवाना और रात के करीब 8:20 बजे तक म्यूनिख पहुंचेंगे।

28 नवंबर: मुख्यमंत्री सुबह बवेरिया राज्य के नेताओं और म्यूनिख में भारत के कौंसुल जनरल से करेंगे बातचीत। “इंवेस्ट एमपी” इंटरैक्टिव सत्र में भाग लेंगे, जिसमें लगभग 80 प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में निवेश के संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

Sourceghamasan
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments