Sunday, January 26, 2025
spot_img
HomeCrimeमध्य प्रदेश के सीधी में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की...

मध्य प्रदेश के सीधी में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना इलाके में बिजली का टावर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। टावर को शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान वह गिर गया।

सीधी के रामपुर नैकिन थाना इलाके के पटेहरा में हुआ हादसा।

  1. बिजली का टावर गिरने से 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
  2. इनमें से 5 मजदूरों की टावर के नीचे दबने से मौत हो गई।
  3. टावर को काटकर मजदूरों के शवों को निकाला जा रहा है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बिजली का टावर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रामपुर नैकिन थाना इलाके के पटेहरा गांव में गुरुवार को 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान यह नीचे गिर गया।

टावर को शिफ्ट करने में जुटे 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूर टावर के ऊपर मौजूद थे।

टावर काटकर निकाला जा रहा शवों को

टावर गिरने के बाद नीचे दबे लोगों की मौत हो गई। अब इसे काटकर मजदूरों के शवों को निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments