Tuesday, February 18, 2025
spot_img
HomeCrimeयूपी और झारखंड में भीषण सड़क हादसे… यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक...

यूपी और झारखंड में भीषण सड़क हादसे… यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई बस, 5 की मौत, हजारीबाग में बस पलटी, 6 मरे

यूपी हादसे में घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों में कुछ की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रक में बियर की खाली बोतलें भरी थीं। वहीं, हजारीबाग हादसे पर लोगों का आरोप है कि निर्माणकार्य के दौरान अधूरी छोड़ी गई सड़क के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यूपी हादसे में टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त डबल डेकर बस।

  1. अलीगढ़ के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
  2. 15 से अधिक यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

हजारीबाग (Road Accident)। उत्तर प्रदेश और झारखंड में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। गुरुवार रात यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस ट्रक से जा भिड़ी, वहीं झारखंड के हजारीबाग में यात्री बस पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर अलीगढ़ के पास टप्पल क्षेत्र में डबल डेकर बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 माह से मासूम बच्चे और एक महिला समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई है। 15 से अधिक यात्री घायल हैं। हादसे के बाद देर रात तक जाम लगा रहा।

पीछे से ट्रक में जा घुसी बस

  • अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर से बस चकनाचूर हो गई। काफी देर तक यात्री अंदर फंसे रहे।

घायलों में 11 महीने की लड़की, 5 साल का बच्चा, तीन महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। बस की खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया है।

बस फैजाबाद की कंपनी कृष्णा ट्रैवल्स की थी। टप्पल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि दो अज्ञात हैं।

नींद में थे यात्री, नजारा देख दिल दहल गया

हादसा देर रात हुआ, जिस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को मदद को घायलों को बाहर निकाला।

घायल बच्चे, महिलाएं सड़क पर गिरे पड़े थे, जिन्हें देख लोगों का दिल दहल गया। कुछ मृतकों के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए हैं।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

हादसे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। चर्चा ये भी है बस अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हो सकता है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ऐसा हुआ।

झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसा, एक दर्जन लोगों की मौत

इस बीच, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह 6 बजे कोलकाता से पटना जा रही यात्री बस पलट गई। इससे 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जहां दुर्घटना हुई, वहां सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने सड़क का अधूरा काम छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया है । मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की हैं।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments