Tuesday, January 14, 2025
spot_img
HomeCrimeभोपाल के बैरागढ़ में सरकारी कर्मचारी के घर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई,...

भोपाल के बैरागढ़ में सरकारी कर्मचारी के घर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति की जांच

तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। डीएसपी संजय शुक्ला की अगुआई में लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते अहम दस्तावेज जब्त किए। गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में भी टीम पहुंची है।

आरोपित शासकीय कर्मी का आवास, जहां छापामार कार्रवाई हुई।

आरोपित कर्मचारी तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत।

लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह पांच बजे मारा छापा।

दस्तावेजों को जब्त किया, संपत्ति का आकलन जारी।

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है।

यहां भी मारा छापा

जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित दो स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की।

लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सोने-चांदी के जेवर का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अलसुबह पहुंची टीम

आरोपित शासकीय कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम अभी भी जांच कर रही है। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 5:00 बजे बैरागढ़ में दबिश दी।

गांधीनगर में चलाता है स्कूल

जानकारी के अनुसार आरोपित रमेश हिंगोरानी गांधीनगर के लक्ष्मी देवी विकयोमल सराफ स्कूल एवं प्रेरणा स्कूल का संचालक है। इन स्कूलों का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। इन स्कूलों में रमेश के दो पुत्र भी सेवाएं देते हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान स्कूल के दफ्तरों में भी दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई।



SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments