Friday, January 24, 2025
spot_img
HomeCrimeखंडवा में छेड़छाड़ पीड़‍िता पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, इंदौर...

खंडवा में छेड़छाड़ पीड़‍िता पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, इंदौर में इलाज के दौरान मौत

खंडवा जिले में छेड़छाड़ पीड़‍िता को आरोपित के बेटे ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के लिए उसे इंदौर रेफर किया गया था। गले में सूजन की वजह से वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आग लगाने से बुरी तहर झुलस गई थी छेड़छाड़ पीड़‍ित।

युवती को आग लगाने वाला आरोपित अभी जेल में है।

बुधवार को उसकी तबीयत में आया था थोड़ा सा सुधार।

गुरुवार को अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत।

इंदौर। खंडवा में छेड़छाड़ और पेट्रोल डालकर आग लगाने के कारण घायल हुई युवती की गुरुवार को एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। पीड़िता का मुंह सहित ऊपरी हिस्सा जल गया था, जिसके कारण गले में संक्रमण बढ़ गया और उसे श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी।

बुधवार को हालत में सुधार होने पर पीड़िता को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की का गला, दोनों हाथ और सीना अधिक जल गया था। गले में सूजन की वजह से वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

आरोपित के बेटे ने की वारदात

बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से 55 साल के मांगीलाल चतरे ने सात अक्टूबर को छेड़छाड़ की थी। उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर आरोपित के बेटे अर्जुन चतरे ने पीड़िता के स्वजन से विवाद किया था। वहीं दूसरे दिन पेट्रोल डालकर पीड़िता को जिंदा जला दिया था। फिलहाल आरोपित युवक जेल में हैं। पुलिस अब इस पर हत्या की धारा भी लगाएगी।

यह है पूरा मामला

खंडवा जिले के नाहल्दा गांव के करीब 7 अक्टूबर को 55 साल के मांगीलाल चतरे ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की थी। युवती ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। मजानत पर छूटने के बाद वो और उसका बेटा युवती के घर धमकाने के लिए पहुंचे।

युवती 27 प्रतिशत झुलस गई थी

आरोपित के बेटे अर्जुन चतरे ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती 27 प्रतिशत झुलस गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या की कोशिश बता रही थी। लेकिन बाद में युवती ने इशारों में बताया कि अर्जुन ने उसे आग लगाई थी।

इसके बाद पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती के कंधे, सीना, गला और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी और इशारों में ही बात करती थी।

घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस छेड़छाड़ के आरोपित पर सख्त कार्रवाई करती तो ऐसा नहीं होता। लेकिन जमानत से छूटने के बाद वो वापस पीड़‍िता और उसके परिवार को धमकाने के लिए पहुंच गया था।



SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments