गुरुवार को वारासिवनी के खापा और मेहंदीवाड़ा के बीच एक स्कूल वैन खेत में जा घुसी, जिससे सात बच्चे और दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। वैन चालक का नियंत्रण खो गया था। घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने वैन जब्त कर मामला दर्ज किया है।
बालाघाट में हादसा।
घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज मिला।
शिक्षिकाएं भी हुईं मामूली चोटों से प्रभावित।
पुलिस ने वैन जब्त कर मामला दर्ज किया।
वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम खापा और मेहंदीवाड़ा के बीच गुरुवार को एक बेकाबू स्कूल वैन खेत में जा घुस गई। इस हादसे में सात स्कूली बच्चों और दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल वारासिवनी में इलाज चल रहा है। एक बालक को निजी अस्पताल में भर्ती किया है।
जानकारी के अनुसार वैन (एमपी 50 टी 0480) ग्राम मेहंदीवाड़ा में संचालित एक स्कूल की है, जो गुरुवार सुबह लगभग 10.30 बजे ग्राम खापा बच्चों को लेने गई थी। बच्चों को लेकर वैन चालक सुमित चौरावार निवासी सोनझरा मेहंदीवाड़ा स्कूल लौट रहा था। वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठे थे।
वैन ग्राम खापा और मेहंदीवाड़ा के बीच पहुंची, तब सुमित का नियंत्रण वैन पर नहीं रहा। वैन सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। उसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला।
दो शिक्षिकाओं को भी लगी चोट
घायलों बच्चों में आयुष राठौर, प्रज्ञा गौतम, आराध्या गौतम, प्रिया आचरे, काव्या मरठे, कुमारी श्री पटले और अंशुल ठाकरे शामिल हैं। शिक्षिका लक्ष्मी गौतम और मौसम पटले को भी हल्की चोटें आई हैं। वारासिवनी पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। स्कूल वैन को जब्त कर वारासिवनी थाना लाया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वारासिवनी पुलिस बीएनएस 2023 की धारा 281, 125ए, मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 84 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।