महुआ थाना क्षेत्र के तहत साढू का पुरा गांव में अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में एक बच्चा घायल हो गया। उसे ग्वलियर रैफर किया गया है। बताया जाता है कि रेत के कारोबार को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। उसी को लेकर फायरिंग की गई है।
- महुआ थाने के साढ़ूपुरा गांव में गुरुवार सुबह हुई वारदात
- दो बाइकों से आए थे आधा दर्जन से अधिक बदमाश
- घायल बच्चे को ग्वालियर किया गया है रैफर
महुआ थाना क्षेत्र साढूपुरा में गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में 12 साल का बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अीाी तक फायरिंग करने वाले आरोपितों का पता नहीं चला है। बताया जाता है कि आरोपितों ने किसी अन्य पर फायर किए थे। बच्चा वहीं पर खेल रहा था। जिससे उसकी कमर में गोली लगी है। बताया जाता है कि फायरिंग रेत के अवैध कारोबार को लेकर की गई है। लेकिन बदमाशों का टारगेट कौन था। यह सामने नहीं आया है।
घटनाक्रम के मुताबिक साढ़ूपुरा निवासी 12 वर्षीय अमन सखवार अन्य बच्चों के साथ गांव में खेल रहा था। तभी दो बाइकों से करीब छह सात आरोपित आए और किसी पर पिस्टल से फायर करने लगे। इसी दौरान गोली अमन को कमर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अंबाह अस्पताल लाया गया जहां से उसे मुरैना भेजा गया। लेकिन बच्चे की हालत खराब होती देख उसे मुरैना से ग्वालियर रैफर किया गया है।
फायरिंग के दौरान जैसे ही बदमाशों ने देखा कि उनकी गोली से बच्चा घायल हो गया। वैसे ही वे बाइकों से भाग निकले। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपितों ने पांच छह राउंड फायर भी किए। बताया जाता है कि आरोपित किसी अन्य पर हमला करने के लिए आए थे। लेकिन इस दौरान बच्चे गोली लग गई। हालांकि यह साफ नही हो पाया है कि वे कस पर फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग की वजह से गांव में दहशत का माहौल बन गया।
रेत का हो सकता है विवाद
महुआ क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन का काम अधिक होता है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह फायरिंग रेत को लेकर हुए विवाद में की गई है। कुछ लोगों का कहना है कि रेत का कारोबार करने वालों के बीच में विवाद हुआ था। हो सकता है कि उन्हीं में से किसी गुट ने फायरिंग की हो। हालांकि पुलिस अभी इस मामले कीजांच कर रही है और आरोपितों का अभी तक सुराग नहीं लगा है।