बुधनी के बांद्राबांध में तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल भेजा। हादसा तड़के चार बजे हुआ। मृतकों की पहचान जतिन चौहान और वैभव साहू के रूप में हुई। जांच जारी है।
तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए।
- तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत, दो घायल।
- घटना बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह 4 बजे हुई।
- घायलों का नर्मदापुरम अस्पताल में उपचार जारी।
सीहोर: जिले के बुधनी के बांद्राबांध में तेज रफ्तार कार पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार के लिए नर्मदा पुरम अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार तड़के चार बजे हुए इस सड़क हादसे की सूचना अनेक राहगीरों ने पुलिस को दी। शाहगंज थाना पुलिस और बुधनी थाना पुलिस में क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो ज्ञात हुआ की घटना स्थल बुधनी थाना क्षेत्र में है।
बताया गया है कि बुधनी के बांद्राबांन में भोर चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो चुकी है, वहीं दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों का नर्मदापुरम में इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन चौहान और वैभव साहू के रूप में हुई है। वहीं एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि घटना बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल भिजवाया गया है।