Sunday, January 26, 2025
spot_img
HomeUncategorizedसिवनी जिले में पेंच नहर का पानी नहीं मिलने से भड़के किसान,...

सिवनी जिले में पेंच नहर का पानी नहीं मिलने से भड़के किसान, हाइवे पर लगाया जाम

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बंडोल के कलारबांकी इलाके में किसानों को पेंच नहर का पानी नहीं मिल रहा है। पानी नहीं मिलने से फसल खराब हो रही है। अब किसान इसको लेकर इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।

पानी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम।

सिवनी जिले में पेंच नहर शाखा डी-4 में कार्य पूर्ण कर बंडोल के कलारबांकी क्षेत्र में पानी नहीं छोड़े जाने से भड़के किसानों ने गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर फिल्टर प्लांट के पास जाम लगा दिया।

मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। पूर्व में ही कलारीबांकी समेत आसपास के लगभग 42 गांवों के किसानों ने 25 दिसंबर तक पेंच का पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंचने पर 26 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

पानी नहीं मिलने से फसल खराब हो रही है

इसके बाद गुरुवार की दोपहर बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर गए। किसानों ने हाइवे को जाम कर नारेबाजी भी। किसानों का कहना है कि समय पर नहर से पानी नहीं मिलने के कारण फसल खराब हो रही है।

किसानों ने कई बार पानी देने के लिए निवेदन किया

किसान भरत इनवाती समेत अन्य आक्रोशित किसानों का कहना है कि वे कई वर्ष से मचागोरा बांध के पानी के लिए प्रयासरत है लेकिन अब तक उन्हें पानी नहीं मिल पाया है। इसको लेकर लगातार क्षेत्रीय किसान संबंधित विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से आवेदन-निवेदन करते आ रहे है।

इसके बाद भी आज तक शाखा डी 4 के किसानों के साथ छलावा होते आ रहा हैं। अधिकारी हर बार केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।

हाईवे पर वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लग गई

राष्ट्रीय राज मार्ग 44 पर फिलहाल बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे है। वहीं पुलिस व अधिकारी उन्हें समझाइश देने का प्रयास कर रहे है। हाइवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे यात्रियों व अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments