इंदौर ट्रैफिक साथी एप’ और ट्रैफिक हेल्पलाइन के जरिए शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
4058 शिकायतों में 4031 का निराकरण
22 सितंबर 2025 से 6 सितंबर 2026 तक कुल 4058 शिकायतें मिलीं। इनमें 4031 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है।
शिकायतों में यातायात बाधा, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना शामिल हैं। अवैध नंबर प्लेट, सिग्नल समस्या और रैश ड्राइविंग की शिकायतें भी मिलीं।
पार्किंग विवाद समझाइश से सुलझाया
ट्रैफिक साथी एप पर रिगल चौराहे की अवैध नंबर प्लेट की शिकायत मिली। पुलिस ने चालानी कार्रवाई की।
78 द हब पर गलत पार्किंग की शिकायत पर भी कार्रवाई की गई। श्वेतांबर जैन मंदिर रोड पर दो पक्षों का पार्किंग विवाद सामने आया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से संपर्क किया। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करने की समझाइश दी गई।
हेल्पलाइन की सभी 8 शिकायतें हल
6 सितंबर को ट्रैफिक हेल्पलाइन पर कुल 8 शिकायतें मिलीं। पुलिस ने सभी 8 शिकायतों का निराकरण किया।
MG रोड पुलिस स्टेशन के पास खराब सिग्नल की सूचना मिली। पुलिस ने सिग्नल तकनीशियन को तत्काल जानकारी दी।
अस्पताल के पास फुटपाथ पर खड़ी कार की शिकायत पर वाहन मालिक से संपर्क किया गया। इसके बाद कार हटवाई गई।
निपानिया में ब्लैक फिल्म लगी कार की शिकायत का मौके पर सत्यापन कराया गया। संजय सेतु चौराहे पर टीम ने पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।
नागरिकों से शिकायत दर्ज कराने की अपील
इंदौर ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य केवल चालान करना नहीं है। पुलिस मौके पर समस्या का समाधान कर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना चाहती है।
नागरिक यातायात समस्या की सूचना 7049107620 पर दे सकते हैं। अन्य सुविधाओं के लिए ‘इंदौर ट्रैफिक साथी एप’ डाउनलोड किया जा सकता है।
इंदौर ट्रैफिक साथी एप :- डाउनलोड