मुंबई से भोपाल शिफ्ट हुए फाइनेंस कंसल्टेंट कल्याण कुमार बिस्वाल ने इसके 14 कारण बताए। उन्होंने कम किराया, कम ट्रैफिक और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस का जिक्र किया।
कम किराया बना बड़ी वजह
बिस्वाल के अनुसार, भोपाल में करीब ₹17,000 में फर्निश्ड 2BHK मिल गया। घर में एसी, फ्रिज, सोफा और बेड जैसी सुविधाएं भी हैं।
उन्होंने भोपाल के छोटे सफर और कम ट्रैफिक को भी फायदे में गिना। उनके मुताबिक, शहर के ज्यादातर हिस्सों तक करीब 17 मिनट में पहुंचा जा सकता है।
रोजमर्रा का खर्च भी कम
बिस्वाल ने घरेलू काम, जिम और मनोरंजन के कम खर्च का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भोपाल में घरेलू मदद के लिए करीब ₹4,500 खर्च होते हैं।
उन्होंने प्रीमियम जिम की सालाना फीस करीब ₹27,000 बताई। मुंबई में इसी तरह की सुविधा के लिए ₹40,000 से ज्यादा खर्च होने का दावा किया।
सबसे बड़ा फायदा मिला समय
भोपाल आने के पीछे वर्क-लाइफ बैलेंस को उन्होंने सबसे अहम वजहों में रखा। उनका कहना है कि यहां दफ्तर करीब 5:30 बजे तक खत्म हो जाते हैं।
इससे शाम का समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिलता है। उन्होंने भोपाल की साफ हवा, हिंदी में आसान बातचीत और बेहतर कनेक्टिविटी को भी फायदे बताया।