Monday, September 16, 2024
spot_img
Homeक्रिकेटआईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

IPL Most Expensive Players: दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी लीग IPL में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनपर ऑक्शन के दौरान बोली लगती है। 2008 के ऑक्शन में एमएस धोनी सबसे महंगे 9.5 करोड़ में बिके थे। ईशान किशन भारत के अब के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2022 में 15.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

बेन स्टोक्स ने आईपीएल में अब तक 45 मैच खेले हैं।

सैम ने पिछले सीजन में संभाली की पंजाब की कप्तानी।

पैट कमिंस ने आईपीएल में अब तक 58 मैच खेले हैं।

खेल डेस्क, इंदौर। IPL Most Expensive Players: आगामी आईपीएल सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा। इस बार खिलाड़ियों पर बढ़-चढ़कर बोली लगेगी। कुछ शानदार खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी।

पिछले ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की खूब कमाई हुई थी। इस बार भी दोनों प्लेयर्स से ज्यादा बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है। आज आपको बताने वाले हैं कि अब तक आईपीएल ऑक्शन में कौन खिलाड़ी सबसे महंगे बिके हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर 2023 में सबसे महंगी बोली लगी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया था। वह चोट के कारण आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाए थे। इस बार सीएसके बेन स्टोक्स को रिलीज कर सकती है। उन्होंने आईपीएल में 45 मैचों में 992 रन और 28 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर आईपीएल 2023 में दूसरे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि उनका ये सीजन खास नहीं रहा, जिसके बाद कैमरून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने साथ जोड़ लिया। उन्होंने आईपीएल में अब तक 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पर आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2024 में शिखर धवन के चोटिल होने पर सैम ने पंजाब की कप्तानी संभाली थी।

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर पैसों की बारिश हुई थी। पैट को खरीदने के लिए कई खिलाड़ियों ने रूची दिखाई थी। आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल कर लिया। पिछले सीजन में कमिंस सनराइजर्स के कप्तान थे।

आईपीएल 2024 नीलामी में सबसे महंगी बोली के रिकॉर्ड टूट गए थे। ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। मिचेल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन में स्टार्क ने 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments