Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeCrime28 साल के पोते ने की 100 साल की दादी की हत्या,...

28 साल के पोते ने की 100 साल की दादी की हत्या, मुंह पर मारा था मुक्का, पुलिस से बोला- मेरे ऊपर बरम बाबा आते हैं

28 साल के युवक ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी 100 साल की दादी के मुंह पर घूसा मार दिया, उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों की मानें तो आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

आरोपी मनोज बाबा के नाम पर रात को झूम रहा था।

आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज।

अंधविश्वास में 100 साल की दादी को मुंह पर मुक्का मारा।

थाना रैपुरा के चरदहा में एक पोते ने दादी को घूसा मार दिया, जिससे करीब 100 साल की महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला तंत्र-मंत्र का बताया जा रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

दादी के चेहरे पर मारा घूसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को रात करीब 11 बजे मनोज (28 साल) बरम बाबा के नाम पर झूम रहा था। घर के लोग उसको पकड़े हुए थे। उसकी दादी बुधिया देवी बगल में बैठी थी। मनोज ने अचानक अपनी दादी के चेहरे पर घूसा मार दिया, जिससे महिला जमीन पर गिर गई। घरवाले तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने आरोपी पोते को किया गिरफ्तार

मृतक महिला के बेटे चुनबाद ने बताया कि मनोज को बरम बाबा आते हैं। रात में सभी लोग उससे पकड़कर बैठे थे। तभी उसने अपनी दादी को मुक्का मार दिया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परिवार को लोग अंध विश्वास की बात कर रहे हैं। महिला के बेटे की शिकायत पर पोते के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को नहीं कोई पछतावा

प्रभारी निरीक्षक रैपुरा श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि आरोपी मनोज को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसकी आंखों में दादी को मारने का कोई पछतावा नहीं था।


SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments