Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeCrimeधार के गणपति घाट पर दुर्घटना में दो की मौत; गुना में...

धार के गणपति घाट पर दुर्घटना में दो की मौत; गुना में जर्जर मकान गिरा… शहडोल में पलट गई बस

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। आज इंदौर-उज्जैन संभाग में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता का मंगलवार को निधन हो गया था, आज उज्जैन में उनका अंतिम संस्कार होगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़‍िए यहां…

गुना में गिरा हुआ मकान। धार के गणपति घाट पर पलटी कार और शहडोल में बस दुर्घटना की तस्वीर।

शहडोल में दुर्घटनाग्रस्त बस में 80 यात्री सवार थे, ये कवर्धा जा रही थी।

छत्तीसगढ़ में अभी करीब दो दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं है।

मध्य प्रदेश में बारिश से लगातार ठंडक बनी हुई है, गर्मी से मिली राहत।

डिजिटल डेस्क, भोपाल, रायपुर। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हालांकि यहां दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना कम ही है। मध्य प्रदेश के मंडला में आज सुबह बस पलटने से दो दर्जन लोग घायल हो गए। यहां पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें…

धार में ट्राले की टक्कर से कार में सवार मां-बेटे की मौत

धार जिले के गणपति घाट पर ट्राले की टक्कर में कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए। यह सभी इंदौर के रहने वाले बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्राले का ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई है।

गुना में जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत

गुना शहर के छिंगा चौराहे के पास बुधवार सुबह एक जर्जर मकान गिर गया। जिसमें 55 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 13 साल की पोती के साथ वहां रहती थी। मकान गिरने के बाद आस-पास के लोग महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शहडोल में बस पलटने से दो दर्जन यात्री हुए घायल

लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही बस आज सुबह 6 बजे मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 80 यात्री सवार थे और यह मिठौरी के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल यात्रियों को सिंहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उज्जैन में भूखीमाता मंदिर के पास होगा सीएम के पिता अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार आज भूखीमाता मंदिर के पास होगा। अंतिम यात्रा सुबह उनके निवास गीता कालोनी, अब्दालपुरा से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर होगा।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments