Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeCrimeबिल्डर की बेटी से डेली कॉलेज में मिलने पहुंची महिला हिरासत में,...

बिल्डर की बेटी से डेली कॉलेज में मिलने पहुंची महिला हिरासत में, अपहरण की कोशिश का लगा आरोप

एक महिला स्कूल में घुसकर खुद को बिल्डर की परिचित बताकर उसकी बेटी से मिलने क्लास तक पहुंच गई। स्कूल में टीचर्स को उस पर शक हुआ, इसके बाद बच्ची की मां से बात की गई। जिसके बाद सारा सच सामने आया गया। बिल्डर ने आरोप लगाया कि वह बच्ची को किडनैप करने स्कूल पहुंची थी।

एडमिशन प्रोसेस जानने की बात कहकर स्कूल में घुसी थी।

बच्ची के पिता ने कहा कि सुरभि की गतिविधियां संदिग्ध हैं।

उनका कहना है- सुरभ‍ि दो-तीन दिनों से पीछा कर रही थी।

परिचित बनकर बिल्डर की चार वर्षीय बेटी से मिलने पहुंची महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बिल्डर का आरोप है कि महिला बेटी का अपहरण करना चाहती थी। पुलिस ने उसके फ्लैट पर भी दबिश दी लेकिन संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

महिला बयान बदलकर गुमराह कर रही है। एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक न्यू पलासिया निवासी बिल्डर यश पुराणिक की साढ़े चार वर्षीय बेटी डेली कॉलेज में पढ़ती है। दोपहर को बदनावर निवासी सुरभि स्कूल में उनकी बेटी से मिलने जा पहुंची।

खुद को बिल्डर की पत्नी की सहेली बताने लगी

सुरभि ने दाखिला संबंधित चर्चा का बोलकर स्कूल में प्रवेश किया और बच्ची की कक्षा तक पहुंच गई। उसने यश की पत्नी की सहेली बताया और कहा कि वह उससे मिलने आई है। शक होने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्ची की मां से बात की तो हड़कंप मच गया।

सुरक्षाकर्मियों की मदद से महिला को कब्जे में लिया और पुलिस बुलाई। बिल्डर ने कहा सुरभि की गतिविधियां संदिग्ध है। वह तीन दिन से पीछा कर रही है। बिल्डर के ऑफिस और उनकी पत्नी के बुटिक भी गई थी। एसीपी के मुताबिक सुरभि बिल्डर की परिचित है। वह पलासिया स्थित उनके घर पीजी में रह चुकी है। सुरभि से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कॉलोनाइजर और शोरूम संचालक के बीच मारपीट

न्यू पलासिया स्थित एक इमारत में रहने वाले कालोनाइजर और बाइक शोरूम संचालक के बीच विवाद हो गया। हाथापाई की नौबत आ गई और दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक घटना स्टर्लिंग हाइट्स की है। कॉलोनाइजर मनोहर देव पर 72 वर्षीय मंजू ऐरन ने मारपीट का आरोप लगाया है।

मंजू बाइक शोरूम संचालक अभिषेक ऐरन की मां हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पेंटहाउस में जाते वक्त मनोहर ने धक्का दे दिया। बेटी गरिमा के साथ भी मारपीट की। मनोहर का आरोप है कि अभिषेक और उनकी मां ने विवाद किया है। विवाद की जड़ छत पर बना पेंटहाउस है। मनोहर देव का दावा है कि वह बिल्डर गौरव चावला से पेंटहाउस खरीद चुके हैं।


SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments