Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeUncategorizedकभी हरा… कभी लाल निशान, बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव,...

कभी हरा… कभी लाल निशान, बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, देखें बीते 10 साल का हाल

मोदी सरकार के बजट पेश करने से पहले भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 250 अंक ऊपर जाकर फिर गिरकर लाल निशान पर आ गया। एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान रहा, जिसमें जापान और दक्षिण कोरिया में मजबूती, जबकि चीन और हांगकांग में गिरावट देखी गई। अमेरिकी डाऊ जोंस भी गिरावट में रहा।

मोदी सरकार तीसरे टर्म में आज अपना पहला बजट कुछ देर में पेश करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड भी आज 7वीं बार बजट पेश करने वाली है। बजट पेश होने से पहले ही शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव दिखाना शुरू कर दिए हैं। आज सुबह जैसे ही शेयर बाजार खुला तो BSE सेंसेक्स 250 अंक ऊपर रहा। वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 73.3 अंक की बढ़त के साथ 24,582.55 अंक पर पहुंच गया।

सेसेंक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुले थे। लेकिन सुबह 10.16 बजे के शायद शेयर बाजार लाल निशान पर ट्रेंड करने लगा। सेंसेक्स 180.85 अंक गिर गया। सेंसेक्स 0.22 फीसदी गिरकर 80,321.23 अंक पर पहुंचा, वहीं निफ्टी की बात की जाए तो 71.55 अंक की गिरावट देखी गई। 0.29 फीसदी गिरकर 24,437.70 के लेवल पर आ गया।

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि बजट भाषण के दौरान आज शेयर बाजार में काफी उतार-चढाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आज एशियाई देशों के प्रमुख शेयर बाजारों की बात करें तो अधिकांश शेयर मार्केट में गिरावट देखी गई।

जापान के निक्केई और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में मजबूत रुख बना हुआ है, लेकिन चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिका शेयर मार्केट डाऊ जोंस में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई।


SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments