Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeUncategorizedसरकार का बड़ा फैसला, MP में शुरू होगा स्मार्ट PDS सिस्टम

सरकार का बड़ा फैसला, MP में शुरू होगा स्मार्ट PDS सिस्टम

मध्य प्रदेश में अब सरकार स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करने जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं का डेटा केंद्र सरकार के सॉफ्टवेयर से लिंक होगा और वाहनों की निगरानी के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा। इस सिस्टम से वितरण की प्रभावशीलता में सुधार होगा। अब एक उपभोक्ता का नाम दो जगह नहीं होगा। इसमें सॉफ्टवेयर के जरिए नामों का मिलान किया जाएगा। अपात्र लोगों को सूची से हटाया जाएगा।

इसमें खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए बनाया गया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यह देखेगा कि वाहन खाद्यान्न ले जाने के लिए निर्धारित रूट पर जा रहा है या नहीं। उसे कहीं अनावश्यक रूप से रोका तो नहीं गया है।

इसके साथ ही खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि केवल पात्र लोगों को ही इसका लाभ मिले, उपभोक्ताओं का सत्यापन कर उन्हें आधार से जोड़ा गया है।


Sourceghamasan
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments