Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeUncategorizedइंदौर के मंदिर में डकैती, पुजारी, महंत को बंधक बनाया, दानपेटी, सोने...

इंदौर के मंदिर में डकैती, पुजारी, महंत को बंधक बनाया, दानपेटी, सोने का मंगलसूत्र, धन राशि लूट ले गए बदमाश

इंदौर में एक और डकैती हो गई है। पिछले दिनों बाणगंगा थाने की सीमा में लंदन विला में डकैती हुई थी जो देश भर में चर्चित हुई थी। ताजा घटना भी इसी थाना क्षेत्र की है। यहां अलवासा गांव में बने एक मंदिर में आधी रात को अज्ञात बदमाश घुस आए और पुजारी व महंत से मारपीट कर बंधक बना लिया। दानपेटी, आभूुषण लूटकर फरार हो गए।

शहर के पास एक मंदिर में बीती रात डकैती हो गई। घटना बाणगंगा थाने की सीमा के ग्राम अलवासा की है। रात डेढ़ बजे बदमाशों ने मंदिर के महंत, पुजारी व सेवादार को बंधकर बना लिया। इसके बाद वे दानपेटी से मंदिर निर्माण की धन राशि, देवी माता की प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र , सोने का पैंडल लूट ले गए।

बताया जाता है कि ये बदमाश करीब 8 से 10 की संख्‍या में थे। पुजारी रामकिशन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने सेवक महेश दास के साथ वैष्‍णोधाम मंदिर के बरामदे में सो रहे थे।

कमरे में महंत कमलदास सो रहे थे। रात डेढ़ बजे हथियार धारी बदमाश मंदिर में घुस आए। एक ने सिर पर डंडे से वार किया। इससे वो बेहोश हो गए।

आवाज सुनकर कमल दास बाहर आए तो बदमाशों ने उनसे भी मारपीट की। फिर महंत, सेवक को बांध दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद मंदिर में रखी नगदी, आभूषण व दानपेटी उठाकर भाग गए। कुछ देर बाद सभी ने एक दूसरे की मदद से हाथ पैर खोले। ग्रामीणों को बुलाया। घटना की जानकारी दी। सभी ने बाणगंगा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments