Monday, September 16, 2024
spot_img
HomeUncategorizedMP: थाने में उपद्रव को लेकर एक्शन, आरोपी शहजाद अली की आलीशान...

MP: थाने में उपद्रव को लेकर एक्शन, आरोपी शहजाद अली की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

छतरपुर में उपद्रव करने वालों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सदर शहजाद हाजी के आलीशान मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। इस मौके पर प्रशासन पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी अगम जैन ने पूरे छतरपुर शहर को छावनी की तरह तब्दील कर रखा है। हर गली बाजार में पुलिस टीम अलर्ट है।

सीएम ने दिया निर्देश
छतरपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाए उनकी पहचान की जाए। इसके बाद छतरपुर पुलिस प्रशासन उपद्रवियों को चिन्हाकित करने में जुड़ गया है। अब मकान तोड़े जाने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

बता दें छतरपुर के थाने में हुई पत्थरबाजी में टीआई अनिल कुजूर सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस हिंसा में टीआई को गंभीर रूप से चोट आई थी, जिन्हें आईसीयू में भर्ती करा दिया गया था। पथराव करने और उपद्रव में शामिल 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, आफआईआर में 50 नामजद और 100 अन्य लोग शामिल हैंण् यह कार्रवाई वीडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित लोगों के खिलाफ की गई है।

आलीशान मकान है उपद्रवी का
सुबह करीब 11 बजे प्रशासन व पुलिस की टीमें जेसीबी लेकर शहजाद के घर पर पहुंची और बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। मकान काफी बड़ा और दो से तीन मंजिला है। मकान को बुलडोज करने की कार्रवाई को देखने के लिए शहर भर के लोग आ गए। अभी और उपद्रवियों के घर पर भी हो सकती है ऐसी कार्रवाईउपद्रव व पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान का काम चल रहा है। एक बार आरोपित चिह्नित होने के बाद इनके घर पर भी बुलडोजलर चलाने की कार्रवाई हो सकती है।

Sourceghamasan
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments