Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeप्रदेशमप्र में निकाय जनप्रतिधियों का मानदेय 20 प्रतिशत बढ़ाया, मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन...

मप्र में निकाय जनप्रतिधियों का मानदेय 20 प्रतिशत बढ़ाया, मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपने निवास पर आयोजित देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने इस अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिन‍िध‍ियों का मानदेय बढ़ाने की बहुप्रतीक्षित घोषणा की।

भोपाल में नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन।

सीएम निवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में दी जनप्रतिन‍िध‍ियों को बड़ी सौगात।

मध्‍य प्रदेश में निकाय के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी गई है। अध्‍यक्ष से लेकर पार्षदों तक के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यह घोषणा की।

मुख्‍यमंत्री अपने निवास पर सोमवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोध‍ित कर रहे थे। इसमें मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है । इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। सीएम ने इस अवसर पर कहा राज्‍य में जन्माष्टमी भी धूम धाम से मनाई जाएगी।

सम्मेलन व रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा किभाजपा की ताकत मध्य प्रदेश की बहनें हैं। मध्य प्रदेश में 163 विधानसभा सीटें जीतने के पीछे सबसे बड़ा योगदान हमारी प्रदेश की बहनें का है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन व कन्या पूजन कर शुभारंभ किया।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण का काम किया है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दुनिया में केवल भारत ही है जहां महिलाओं को पूजा जाता है। ये भारत के संस्कार हैं। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। मध्य प्रदेश पहला राज्य है जिसने महिलाओं को नगरीय निकायों में 50% आरक्षण दिया।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से टीडीआर पोर्टल का शुभारंभ किया। वहीं टीडीआर सर्टिफिकेशन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने पांच महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिए। महिला जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं ने सीएम को राखी भेंट की।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का माह सारे माह का राजा है। रक्षा बंधन त्यौहार आता है और बहनें अपने मायके की तरफ नजर गड़ाती हैं। मुख्यमंत्री ने हिंदू त्यौहारों की महत्ता बताई। सीएम ने कहा कि बहनों की ताकत को दुनिया में केवल भारत ने पहचाना। इसलिए भारत में बोलते हैं भारत माता की जय। दो धागे का त्यौहार रक्षा बंधन है। इस बंधन ने दुनिया में इतिहास रचा है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब हर त्यौहार सरकार के माध्यम से मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने मंत्री संपतिया उइके की तारीफ की। मंडला जिले से 3.50 लाख राखी एकत्र की गई। सीएम ने टीडीआर के बारे बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा की सड़क चौड़ीकरण में भूरस्वामी की जमीन जाती है तो उसे एफआर मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश भर की सभी महिला महापौर, सभापति, नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद शामिल हुईं। नगर निगम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।



SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments