Wednesday, October 16, 2024
spot_img
Homeप्रदेशUjjain Nagar Puja: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आज उज्जैन में मदिरा...

Ujjain Nagar Puja: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आज उज्जैन में मदिरा की धार से नगर पूजा

उज्जैन में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर नगर पूजा आ आयोजन हो रहा है। शहर की सुख-समृद्धि के लिए की जाने वाली इस पूजा में सबसे पहले कलेक्टर माता महामाया और महालया को मदिरा का भोग लगाया। इसके बाद में एक पात्र में मदिरा भरकर 28 किमी के मार्ग पर इसकी धार शुरू की गई। इस दौरान रास्ते में 40 से अधिक मंदिरों में भोग भी लगाया जा रहा है।

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने माता की अर्पित की मदिरा।

नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शासन की ओर से नगर पूजा कराई जा रही है।

40 से अधिक देवी व भैरव मंदिर में पूजन करने रवाना हुआ दल।

(Ujjain Nagar Puja)। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शुक्रवार को नगर की सुख समृद्धि के लिए मदिरा की धार से पूजा की जा रही है। चौबीस खंबा माता मंदिर में सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर पूजन की शुरुआत की।

इसके बाद अधिकारी व कोटवारों का दल ढोल ढमाकों के साथ 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए रवाना हुआ। महाअष्टमी पर नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है। कालांतर में भी रियासतों के समय पूजन का क्रम जारी रहा।

शासन की ओर से कराई जाती है पूजा

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शासन की ओर से नगर पूजा कराई जा रही है। इस बार तिथि मतांतर के चलते आज नगर पूजा हो रही है। सुबह कलेक्टर चौबीस खंबा माता मंदिर में देवी को मदिरा का भोग लगाकर पूजन की शुरुआत की।

इसके बाद शासकीय अधिकारी व कोटवारों का दल 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिर में पूजन करने के लिए रवाना हो गया। पूजन के दौरान शहर में करीब 28 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मदिरा की धार लगाई जा रही है।

इसके साथ पुरी, भजिए, भीगे हुए गेहूं व चने की घुघरी सहित नैवेद्य की अन्य वस्तुएं भी अर्पण की जा रहे हैं। मान्यता है इससे नगर में मौजूद अतृप्त आत्माओं को तृप्ति मिलती है तथा वे नगर की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

शक्तिपीठ हरसिद्धि में शाक्त पूजा

नवरात्र की महाअष्टमी पर शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह सपत्निक माता हरसिद्धि की पूजा अर्चना करेंगे। कलेक्टर द्वारा देवी को सौभाग्य सामग्री, वस्त्र, भेंट, नैवेद्य आदि अर्पित किया जाएगा। हरसिद्धि मंदिर में शाक्त पूजा होती है, इसलिए कलेक्टर अलग से आकर यहां पूजा अर्चना करते हैं।

रात 12 बजे होगी गढ़कालिका की महाआरती

नवरात्र की महाअष्टमी पर सिद्धपीठ गढ़कालिका माता मंदिर में रात 12 बजे महाआरती होगी। शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया महाअष्टमी पर माता गढ़कालिका का रतलाम से मंगवाए गए शुद्ध सोने के वर्क से शृंगार किया जाएगा।

माता को अमेरिकन डायमंड से बना विशेष मुकुट धारण कराया जाएगा। रात 12 बजे ढोल ढमाकों के साथ महाआरती की जाएगी। साथ ही भव्य रंगारंग आतिशबाजी होगी। भक्त माता की महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ ले सकते हैं।

आज स्थानीय अवकाश

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने वर्ष 2024 के लिए जिले की तहसीलों में पर्वों पर स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस संबंध में पूर्व में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के दिन जिले की खाचरौद एवं नागदा तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह दीपावली के दूसरे दिन एक नवंबर को उज्जैन, घट्टिया, खाचरौद, महिदपुर, बड़नगर तथा नागदा तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров сервис центры в москве on ‘Pressure is always there when you’re playing a WC at home’ – Powell
ремонт кондиционеров сервис центры в москве on CM Mohan Yadav: Rs 20 crore to be allocated to plantation drive in Indore