Wednesday, October 16, 2024
spot_img
Homeप्रदेशDussehra Ravan Dahan: इंदौर में कहीं लेजर गन से होगा रावण वध,...

Dussehra Ravan Dahan: इंदौर में कहीं लेजर गन से होगा रावण वध, तो कहीं पुष्पक रथ पर सवार होकर आएगा

इंदौर में इस बार दशहरे पर प्रमुख स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम बहुत खास होने वाला है। दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। वहीं तिलकनगर में भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इधर चिमनबाग पर रावण के सिर अलग-अलग दिशाओं में गिरेंगे।

इंदौर में प्रमुख स्थानों पर तैयार खड़े हैं रावण के पुतले।

इंदौर में दशहरा उत्सव समितियों ने पुतलों में किए कई नवाचार।

आतिशबाजी के साथ नारी शक्ति की रक्षा का दिया जाएगा संदेश।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटिका और भजन संध्या का आयोजन।

इंदौर (Dussehra Ravan Dahan)। इंदौर शहर में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी 12 अक्टूबर को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसे खास बनाने के लिए रावण दहन उत्सव समितियां पिछले एक माह से जुटी हुई हैं। सामाजिक सरोकार के संदेश के साथ कई नवाचार भी किए गए हैं।

उषागंज में चलित रावण पुष्पक रथ पर सवार रहेगा तो चिमनबाग का रावण गर्दन घुमाकर अट्टाहास लगाएगा। छावनी में मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन होगा। रामबाग में रावण की आंखें गिरगिट की तरह रंग बदलेंगी और इसका दहन लेजर गन से होगा।

दशहरा मैदान : इस बार रावण की ऊंचाई 111 फीट

वर्ष : 60वां

ऊंचाई : 111 फीट

दहन : शाम 7.30 बजे

संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया और अध्यक्ष पिंटू जोशी के अनुसार इस बार रावण की ऊंचाई 111 फीट की है। साथ ही लंका का निर्माण भी किया गया है। शाम सात बजे महूनाका से राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा।

तिलक नगर : आतिशबाजी बनेगी आकर्षण

वर्ष : 63वां

ऊंचाई : 51 फीट

दहन : रात 8.45 बजे

संरक्षक अविनाश पचौरी ने बताया कि रावण के साथ 250 फीट लंबी लंका भी बनाई गई है। शाम सात बजे से आतिशबाजी शुरू होगी जो आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसमें कई नए तरीके के पटाखे फोड़े जाएंगे। यहां महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

चिमनबाग : अलग-अलग दिशा में गिरेंगे सिर

वर्ष : 50वां

ऊंचाई :110 फीट

दहन : रात आठ बजे

अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार दहन से पहले रावण गर्दन घुमाकर चारों ओर अट्टाहास लगाएगा और मुख से अंगारे बरसाएगा। दहन के साथ मुख अलग-अलग दिशाओं में गिरेंगे। साथ ही महाकाल की सवारी में बंदूक में बारूद फोड़ने वाले उज्जैन कड़ाबीन के कलाकार का शो भी होगा।

उषागंज : प्रोजेक्टर पर दिखाएंगे राम-रावण से जुड़े रोचक प्रसंग

वर्ष : 49वां

ऊंचाई : 51 फीट

दहन : रात नौ बजे

एकता सहयोग समिति के अध्यक्ष कपिल तिवारी और किशोर मीणा ने बताया कि इस बार वाटरप्रूफ चलित रावण बनाया गया है। यह रावण पुष्पक विमान पर सवार रहेगा। 50 बाय 50 के प्रोजेक्टर पर राम और रावण से जुड़े रोचक प्रसंग दिखाए जाएंगे। आतिशबाजी शाम सात बजे से शुरू होगी।

छावनी : रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी

वर्ष : 32वां

ऊंचाई : 111 फीट

दहन : रात 10.30 बजे

आयोजक दीनू बोयत ने बताया कि रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन होगा। साथ में 80 फीट की लंका होगी। थ्रीडी इमेज से दशानन का पुतला बनाया गया है। मुख्य चेहरा छोड़कर बाकी चेहरे कंकाल के रूप में दिखाए गए हैं। दहन से पहले आतिशबाजी भी होगी।

विजय चौराहा : भजन संध्या, नृत्य नाटिका और आतिशबाजी

वर्ष : 42वां

ऊंचाई : 61 फीट

दहन : रात नौ बजे

संरक्षक मुन्नालाल यादव ने बताया कि रावण दहन से पहले भजन संध्या, नृत्य नाटिका भी होगी। इस मौके पर रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी। व्यवस्था को संभालने के लिए 150 कार्यकर्ताओं की टीम जुटेगी। अंत में रावण का दहन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण टॉकीज : वानर सेना देगी नारी शक्ति का संदेश

वर्ष : 17वां

ऊंचाई : 110 फीट

दहन : रात 8.30 बजे

संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे और साक्षी शुक्ला के अनुसार साधु-संतों के सान्निध्य में रावण दहन से पहले वानर सेना द्वारा नारी शक्ति की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। प्रेरक कार्य करने वाले सेवाभावियों का सम्मान और राम-लक्ष्मण और हनुमान की यात्रा निकाली जाएगी।

यहां भी दहन होगा रावण का दंभ

रामबाग दशहरा उत्सव समिति द्वारा रामबाग में रात 8.30 बजे रावण किया जाएगा। आयोजक सचिन गौड़ ने बताया कि 101 फीट ऊंचे रावण के साथ लंका भी बनाई गई। रावण की आंखें गिरगिट की तरह रंग बदलेंगी। दहण आटोमेटिक लेजर गन से किया जाएगा।

मॉर्निंग क्लब द्वारा खालसा स्टेडियम राजमोहल्ला में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। संयोजक भागीरथ राठौर ने बताया कि इस अवसर पर संगीतमयी रामलीला भी होगी। इसके अतिरिक्त शस्त्रकला प्रदर्शन के साथ आतिशबाजी भी होगी।

फलदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा नेहरू नगर रोड नंबर आठ पर 35 फीट ऊंचे रावण का दहन रात आठ बजे किया जाएगा। दहन से पहले राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बच्चे रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में शामिल होंगे।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров сервис центры в москве on ‘Pressure is always there when you’re playing a WC at home’ – Powell
ремонт кондиционеров сервис центры в москве on CM Mohan Yadav: Rs 20 crore to be allocated to plantation drive in Indore