Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrimeफोन पर की 10 मिनट बात, फिर लगा दी चौथी मंजिल से...

फोन पर की 10 मिनट बात, फिर लगा दी चौथी मंजिल से छलांग, इंदौर में एक महीने में इस तरह की तीसरी घटना

बुलबुल चौहान ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह  इंदौर की एक महीने में तीसरी घटना है। इससे पहले 13 वर्षीय अंजली ने 14वीं मंजिल और टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर 38 वर्षीय सुरभि जैन निवासी अनूप नगर ने आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी।

शहर में ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने फोन पर बात करने के बाद चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बुलबुल पुत्री मोहन चौहान (25) निवासी कनाड़िया ने कूदकर आत्महत्या की है। हमें प्रारंभिक सूचना मिली है कि वह कूदने से पहले किसी से फोन पर बात कर रही थी। वह गोकुल नगर में प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां काम करती थी।

जिस समय यह घटनाक्रम हुआ तब, ऑफिस में कोई नहीं था, क्योंकि वह दफ्तर खुलने से पहले ही वहां पहुंच गई थी। वह तीन वर्ष से यहां काम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने करीब 10 मिनट तक फोन पर बात की और फिर छलांग लगा दी।

फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्वजन का कहना है कि हमें नहीं पता कि क्या कारण है कि उसने यह कदम उठाया। पुलिस मोबाइल से पता लगा रही है कि वह किससे बात कर रही थी। युवती के पास से कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि फोन पर बात करने के दौरान विवाद हुआ होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि एक माह में ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 13 वर्षीय अंजली ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। वहीं कुछ दिनों पहले विजय नगर थाना क्षेत्र में बीसीएम हाइट्स से टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर 38 वर्षीय सुरभि पुत्री अशोक कुमार जैन निवासी अनूप नगर ने आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт фотоаппаратов canon ремонт вспышки
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту компьютероной техники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт компьютеров адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: отремонтировать проекционный экран
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. Друзья, если планируете обновить ванную комнату, советую обратить внимание на один интернет-магазин раковин и ванн. У них действительно большой ассортимент товаров от ведущих производителей. Можно найти всё: от простых моделей до эксклюзивных дизайнерских решений.
    Я искал умывальник в ванную, и они предложили несколько вариантов по хорошей цене. Качество продукции на высоком уровне, всё сертифицировано. Порадовало и то, что они предлагают профессиональные консультации и услуги по установке. Доставка была быстрой, всё пришло в целости и сохранности. Отличный магазин с хорошим сервисом!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments