Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrimeMP: सागर के शाहपुर में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 8 बच्चों...

MP: सागर के शाहपुर में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत

सागर के शाहपुर में रविवार को सुबह बड़ी घटना हुई है। जहां मंदिर की दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई है। दरअसल हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

बच्चे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे। तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब आधा दर्जन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया।

Sourceghamasan
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров сервис центры в москве on CM Mohan Yadav: Rs 20 crore to be allocated to plantation drive in Indore