Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrimeममेरे भाई-बहन करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, जहर...

ममेरे भाई-बहन करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, जहर खाकर दे दी जान

मध्‍य प्रदेश के खरगोन जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। दोनों नाबालिग थे। रिश्‍ते में भाई-बहन थे। शादी करना चाहते थे पर परिवार के लोग इसके लिए राजी नहीं हुए। एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिर दोनों ने साथ में मरने का फैसला किया। कीटनाशक खाया। अस्‍पताल में भर्ती भी किया गया लेकिन उन्‍हें बचाया ना जा सका।

जिले के चैनपुर और बिस्टान क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी व प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। दोनों एक सप्ताह पहले घर से भागे थे। मंगलवार रात को दोनों ने कीटनाशक पी लिया। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। यहां प्रेमी को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को सुबह प्रेमिका की मौत हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी और बिस्टान थाना क्षेत्र की नाबालिग प्रेमिका आपस में ममेरे भाई-बहन है।

दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों ने स्वजनों को शादी करने की इच्छा जताई तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। मंगलवार रात को दोनों ने कीटनाशक पी लिया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया।

पोस्टमार्टम के दौरान लड़की पक्ष ने कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान नाबालिग लड़की के पिता सहित स्वजनों ने बहस करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पीएम और पुलिस विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

स्वजनों बोले, भाई-बहन लगते हैं कैसे शादी करते

स्वजनों ने बताया कि दोनों भाई-बहन है। दोनों की शादी कैसे करते। दोनों नाबालिग थे। हमने दोनों को समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माने। एक सप्ताह पहले घर से भाग गए। यहां जिला अस्पताल से हमें जानकारी मिली कि दोनों ने कीटनाशक पी लिया।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments