Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrime'सौतेली मां की हम उम्र महिलाओं में दिखता था उसका अक्स', इसलिए...

‘सौतेली मां की हम उम्र महिलाओं में दिखता था उसका अक्स’, इसलिए की 6 हत्या… बरेली में साइको किलर गिरफ्तार

बरेली में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। एक के बाद एक महिलाओं की हत्या करने की घटनाओं के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों का पोस्टर जारी किया था। इसके बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी सौतेली मां से नफरत करता था। इसलिए उनकी हम उम्र महिलाओं को निशाना बनाता था।

पिछले साल जून से अब तक 8 महिलाओं की हुई हत्या।

सभी की हत्या साड़ी या चुनरी से गला घोंटकर की गई।

नवाबगंज का रहने वाला आरोपी, हो रही है पूछताछ।

एजेंसी, बरेली। Bareilly Psycho Killers Arrest: उत्तर प्रदेश के बरेली में साइको किलर ने एक के बाद एक 8 महिलाओं की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों का स्केच जारी कर लोगों से उनके बारे में जानकारी देने की अपील की थी। इसके बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 6 महिलाओं की हत्या किए जाने की बात स्वीकार भी कर ली है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नवाबगंज का रहने वाला है। इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य जल्द ही पूरा खुलासा मीडिया के सामने करेंगे। फिलहाल पुलिस ने जो जानकारी साझा की है, वह हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि आरोपी का सौतेली मां से विवाद है।

साड़ी से गला घोंटकर करता था हत्या

लिहाजा, वह सौतेली मां की उम्र की दिखने वाली महिलाओं में सौतेली मां का अक्स देखता था। इसके बाद वह अपना आपा खो देता था और महिलाओं की हत्या की वारदात को अंजाम देता था। सभी महिलाओं की हत्या का पैटर्न एक ही था। वह महिलाओं की साड़ी या चुनरी से गला दबाकर उनकी हत्या की वरादात को अंजाम देता था।

हत्या का पैटर्न एक ही होने पर साइको किलर की थ्योरी पर पुलिस काम कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि वह साइको किलर ही था। हालांकि, अभी भी यह पता नहीं चला है कि बाकी दो महिलाओं की हत्या किसने की है। पुलिस ने जो स्केच जारी किया था, उसमें दिख रहे दो संदिग्ध अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

इन नंबरों पर दें संदिग्धों की जानकारी

बरेली पुलिस ने संदिगध साइको किलर के बारे में जानकारी देने के लिए नंबर्स जारी किए थे। वहीं, एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने लोगों से अपील थी कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

पिछले साल जून से अब तक हुई हत्याएं

5 जून : परतापुर की रहने वाली कलावती की जंगल में मिली लाश।

19 जून : कुल्छा गांव की धानवती का गन्ने के खेत में मिला था शव।

30 जून : आनंदपुर की प्रेमवती की लाश भी गन्ने के खेत में मिली थी।

22 जुलाई : खजुरिया निवासी कुसमा की गला घोंटकर हुई थी हत्या।

23 अगस्त : गांव सेवा ज्वालापुर की वीरावती की गला दबाकर हत्या।

31 अक्टूबर : गांव लखीमपुर में महमूदन का गन्ने की खेत में मिला शव।

20 नवंबर : गांव खरसैनी की बुजुर्ग दुलारो देवी की गला घोंटकर हत्या।

26 नवंबर : जगदीशपुर में साड़ी से उर्मिला देवी का घोंटा गया था गला।





SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments