Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrimeबाइक चलाते हुए मोबाइल पर कर रहा था बात, रेलिंग से टकराने...

बाइक चलाते हुए मोबाइल पर कर रहा था बात, रेलिंग से टकराने पर चली गई जान

आज जिसे देखो वाहन चलाते समय मोबाइल कान पर, हाथ हेंडिल पर और दिमाग पता नहीं कहा? यह आदत हादसे को बढ़ावा दे रही है। ऐसा ही कुछ मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में हुआ, जहां हंसते परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस व घर वालों के समझाने के बावजूद मोबाइल पर बात करते-करते जाना पैशन बन गया है।

जबलपुर में बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक की चली गई जान।

बाइक रेलिंग से टकराने के बाद युवक के सिर में गंभीर चोट लगी।

इसके बाद युवक को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

(Accident In Jabalpur)। जबलपुर में फोन पर बात करते हुए मोटरसाइकिल चलाने की लापरवाही ने एक युवक का जिंदगी समाप्त कर दी। उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। वाहन चौराहा की रोटरी से टकरा गया। उसे सिर में गंभीर चाेट लगी। उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तिलवार थाना क्षेत्र में ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। कार सवार की मौत हो गई।

विजय नगर के अहिंसा चौक में दुर्घटना हुई

मृतक युवक का नाम शिव चतुर्वेदी (29) था। वह मूल: उमरिया मुंगवानी का निवासी था। कुछ समय से नगर में निवास कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र के अहिंसा चौक में दुर्घटना हुई। युवक मंगलवार की रात को कहीं जा रहा था। वह मोटरसाइकिल में सवार था।

गति अधिक, फोन पर बात और बिना हेलमेट

वाहन की गति अधिक थी। वह फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था। हेलमेट भी नहीं पहना था। रात में वर्षा भी हो रही थी। वह अहिंसा चौक के पास पहुंचा था कि वाहन अनियंत्रित हो गया। स्लिप होकर चौकी रोटरी से टकरा गया। गति अधिक होने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक चोटिल हो गया। उसे सिर में गंभीर चोट आयी थी। तुरंत मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच आरंभ कर दी है।

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत

तिलवार पुलिस के अनुसार रामपुर नकटिठया निवासी विवेक यादव (24) अपनी कार से गंगई की ओर जा रहे थे। वे नानाखेड़ा पावडर फैक्ट्री के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार विवेक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को स्वजन उसे नागपुर लेकर जा रहे थे। मध्य मार्ग में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। ट्रक एवं चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments