Friday, October 18, 2024
spot_img
Homeप्रदेशइंदौर-बैतूल हाईवे पर ओवरलोड डंपर फंसने से रास्ता जाम, सुबह तक परेशान...

इंदौर-बैतूल हाईवे पर ओवरलोड डंपर फंसने से रास्ता जाम, सुबह तक परेशान रहे यात्री

देवास जिले के खातेगांव में संदलपुर फाटा में फोरलेन के अधूरे निर्माण वाले रास्ते में रविवार रात डंपर फंस गया। इससे रातभर रास्ता जाम रहा। इस दौरान लंबी दूरी की यात्री बसें भी फंस गईं थी। जब किसी ने कोई सुध नहीं ली, तो वाहन चालकों ने ही चंदा जुटाकर जेसीबी मशीन से खोदाई करवाकर आवागमन चालू करवाया।

इंदौर-बैतूल हाईवे पर फंसी रहीं बसें।

वाहन चालकों ने चंदा इकट्ठा कर बुलाई जेसीबी।

इसके बाद खोदाई करवाकर रास्ता खुलवाया।

रात से लगा जाम सुबह 8.30 बजे खुल पाया।

खातेगांव(Indore Betul Road)। इंदौर-बैतूल हाईवे पर खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर फाटा में फोरलेन के अधूरे निर्माण वाले रास्ते में ओवरलोड डंपर फंसने से रविवार देर रात रास्ता जाम हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। लंबी दूरी की यात्री बसें भी फंस गई जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

वाहन चालक राजेश यादव, शफी आदि ने बताया सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और स्थिति देखकर लौट गई। बाद में सुबह तक किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिलने पर वाहन चालकों ने स्वयं रूपये एकत्रित किए और जेसीबी मशीन को बुलवाकर पास में खोदाई करवाई जिससे धीरे-धीरे आवागमन सुबह करीब 8:30 बजे सुचारू हुआ।

यात्रियों के अनुसार सुबह सबसे अधिक परेशानी आस-पास कोई सुविधाघर नहीं होने के कारण उठाना पड़ी। वही रात में चाय नाश्ते की कोई सुविधा नहीं थी। उधर रास्ता जाम होने के कारण सोमवार सुबह जब निजी स्कूलों की बसें भी इसमें फंस गई तो कई स्कूल संचालकों ने उसे क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूलों तक नहीं पहुंच पाए थे। 

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров сервис центры в москве on ‘Pressure is always there when you’re playing a WC at home’ – Powell
ремонт кондиционеров сервис центры в москве on CM Mohan Yadav: Rs 20 crore to be allocated to plantation drive in Indore