Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedIPL में ईशान किशन समेत 3 खिलाड़ियों को लग सकता है झटका,...

IPL में ईशान किशन समेत 3 खिलाड़ियों को लग सकता है झटका, पिछले मेगा ऑक्शन में करोड़ों में बिके, अब जगह बनाना मुश्किल

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिली थी। इस बार कम कीमत में बिक सकते हैं। ईशान किशन जो 15.25 करोड़ रुपये में बिके थे। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो गए हैं।

अगले साल आईपीएल का 18वां सीजन होगा।

आगामी सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा।

चाहर को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें सीजन का आयोजन अगले साल होगा। इससे पहले मेगा ऑक्शन होगा, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है। पिछली बार बड़ी नीलामी का आयोजन 2022 में हुआ था, जिसमें भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी थे।

ईशान के अलावा कुछ खिलाड़ियों की खूब कमाई हुई थी, जिन्हें महंगी रकम में खरीदा गया था। इस बार मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा किन प्लेयर्स को रिलीज किया जाएगा। यह देखना काफी दिलचस्प होगा। आज हम उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2022 के ऑक्शन में दस करोड़ रुपये से ज्यादा महंगे बिके थे, लेकिन आगामी नीलामी में कम कीमत में संतुष्ट रहना पड़ सकता है।

ईशान किशन आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ में साथ जोड़ा था। उनका पिछले तीन सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन भारतीय टीम का फिलहाल हिस्सा नहीं है। बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। मुंबई किशन को मोटी रकम देकर रिटेन करना नहीं चाहेगी।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। IPL 2023 में लियाम का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे। पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन को रिटेन करने की गलती नहीं करेगी।

आईपीएल 2022 में दीपर चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। सीएसके ने चाहर के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि बैक इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अगले दो सीजन में उन्होंने 18 विकेट लिए हैं। इस दौरान चोटों से भी परेशान रहे। दीपक चाहर को चेन्नई मेगा ऑक्शन 2025 से पहले रिटेन नहीं करना चाहेगी। इस बार उन्हें मोटी रकम मिलना मुश्किल है, क्योंकि टीम इंडिया से भी लंबे समय से बाहर हैं।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments