Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनसोने और चांदी से बना है Anant-Radhika का वेडिंग कार्ड, इनविटेशन देने...

सोने और चांदी से बना है Anant-Radhika का वेडिंग कार्ड, इनविटेशन देने निकले दूल्हे राजा

अनंत और राधिका की शादी के लिए मेहमानों को वेडिंग कार्ड मिलने शुरू हो चुके हैं। कपल की शादी का का जश्न तीन दिनों तक चलने वाला है। सभी फंक्शन्स के लिए अलग-अलग ड्रेस कोर्ड रखे गए हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में बाॅलीवुड समेत दुनियाभर के सितारे शामिल होने वाले हैं। हाल ही में अनंत, अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार के घर जाते दिखाई दिए।

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले काफी समय से कपल की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। सबसे पहले गुजरात के जामनगर में हुए अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन चारों तरफ चर्चा का विषय बने हुए थे। वहीं, कुछ समय पहले सेकेंड प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई, जो कि क्रूज पर थी। इन फंक्शन में बॉलीवुड समेत दुनियाभर के दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।

12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। नीता अंबानी ने काशी में बाबा विश्वनाथ के चरणों में बेटे की शादी का पहला निमंत्रण कार्ड चढ़ाया और अब अनंत अपने दोस्तों को निमंत्रण देने निकल पड़े हैं। हाल ही में अनंत अंबानी अपने दोस्त अक्षय कुमार के घर वेडिंग इनविटेशन देने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अजय देवगन को न्योता दिया था।

बता दें कि अनंत और राधिका का वेडिंग कार्ड काफी खास तरह से बनाया गया है। यह कार्ड सोने और चांदी से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर इस वेडिंग कार्ड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस वेडिंग कार्ड में कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति और फ्रेम है। इसमें चांदी का एक छोटा-सा मंदिर बना हुआ है। इनविटेशन बॉक्स खोलते ही बैकग्राउंड में हिंदी मंत्र बजने लगते हैं। इसमें अलग-अलग भगवानों के चित्रों के साथ शादी के फंक्शन की डिटेल्स लिखी हैं। इतना ही नहीं, अनंत और राधिका के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला एक रुमाल और दुपट्टा भी इसमें रखा गया है।

12 जुलाई से शादी का जश्न शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेगा। 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: сервис по ремонту фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments