Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeमनोरंजनHina Khan को हुआ Breast Cancer, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस...

Hina Khan को हुआ Breast Cancer, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस हुए परेशान

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसे उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वे इस बीमारी से मजबूती के साथ लड़ रही हैं और उनका इलाज जारी है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

टेलीविजन की बेहतरीन एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा है। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वे कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। हिना ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि वे मजबूती के साथ कैंसर से लड़ रही हैं और उनका उपचार चल रहा है। इस पोस्ट को देख एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “सभी को नमस्कार, हाल ही में आई अफवाह को देखते हुए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ जरूरी जानकारी शेयर करना चाहती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मै स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हूं।

इस चुनौतीपूर्ण वक्त में मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, दृढ़ निश्चयी हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से डटी हुई हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।”

इसके आगे हिना ने लिखा, “मैं आप सभी से इस मुश्किल समय में प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह करती हूं। मैं आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरी इस जर्नी में काफी मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस वक्त में काफी पॉजिटिव हूं। ऊपर वाले की कृपा से मैं इस कठिन चुनौती पर जीत हासिल कर लूंगी और पूरी तरह सेहतमंद हो जाऊंगी। अपना प्यार, आशीर्वाद बनाए रखें।”

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: профессиональный ремонт фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт проекционных экранов
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments