Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeमनोरंजनMumtaz के साथ काम करने के लिए कोई भी बड़ा हीरो नहीं...

Mumtaz के साथ काम करने के लिए कोई भी बड़ा हीरो नहीं होता था राजी, हुआ कुछ ऐसा कि फिल्मों की लगने लगी लाइन

मुमताज फिल्मी बैकग्राउंड से आती थीं। एक्ट्रेस की मां और बहन भी पहले से फिल्मों में काम कर रही थीं। शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्मों कुछ छोटे-मोटे रोल मिले। काफी समय बाद मुमताज को पहली बार दारा सिंह की फिल्म ‘फौलाद’ में लीड एक्ट्रेस बनने का मौका मिला। उन्होंने दारा सिंह के साथ 16 फिल्मों में काम किया।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मुमताज हैं। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बनाई है। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 में एक ईरानी मुस्लिम परिवार में हुआ था। मुमताज की मां भी एक एक्ट्रेस रही हैं। मुमताज से पहले उनकी बहन मल्लिका इंडस्ट्री में कदम रख चुकी थीं। वहीं, मुमताज ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। आज हम आपको उनके फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की थी।

1958 में रिलीज हुई फिल्म सोने की चिड़िया से मुमताज ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। 1963 तक वे लीड एक्ट्रेस बन गई थीं, उन्होंने दारा सिंह के साथ कई फिल्मों में काम किया।

कॉमेडियन महमूद ने मुमताज के साथ अपनी जोड़ी बना ली और बहुत सी फिल्मों में उनके अपोजिट काम किया। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। एक दिन मुमताज ने महमूद से कहा कि उन्हें काफी बुरा लगता है कि कोई भी बड़ा हीरो मेरे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं होता है, क्योंकि में स्टंट फिल्मों की हीरोइन हूं।

वे चाहती थीं कि उन्हें एक बार दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिल जाए। दिलीप कुमार के साथ महमूद की काफी अच्छी दोस्ती थी। ऐसे में उन्होंने मुमताज को ये मौका दिलवाया।

1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम और श्याम’ में मुमताज ने दिलीप कुमार के अपोजिट काम किया। दिलीप कुमार के साथ काम करने के बाद मुमताज के पास फिल्मों की लाइन लग गई। साथ ही कई बड़े-बड़े हीरो उनके साथ काम करने के लिए तैयार थे।

मुमताज ने शम्मी कपूर के साथ भी काम किया था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद भी करते थे। दोनों के प्यार के चर्चे चारों तरफ हो रहे थे। शम्मी कपूर, मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन यह शादी नहीं हो सकी। शम्मी कपूर ने मुमताज के सामने शर्त रखी थी कि वे शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी। ये एक्ट्रेस को मंजूर नहीं था।







SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

6 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт вспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт проекторов с гарантией
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Если кто ищет место, где можно выгодно купить раковины и ванны, рекомендую один интернет-магазин, который недавно открыл для себя. Они предлагают большой выбор сантехники и аксессуаров для ванной комнаты. Ассортимент включает различные модели, так что можно подобрать под любой стиль и размер помещения.

    Мне нужно было раковина santek , и они предложили несколько отличных вариантов. Цены приятно удивили, а качество товаров на высшем уровне. Также понравилось, что они предлагают услуги профессиональной установки. Доставка была быстрой, и всё прошло гладко. Теперь моя ванная комната выглядит просто великолепно!

  4. <a href=”https://remont-kondicionerov-wik.ru”>ремонт кондиционеров с гарантией</a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments