Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrimeदेवास जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़, परिजनों ने...

देवास जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़, परिजनों ने एबी रोड पर लगाया जाम

देवास जिला अस्पताल में शुक्रवार शाम युवक को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार वह सीवियर एनीमिया से पीड़‍ित था। हंगामे के बाद परिजनों द्वारा हाईवे पर किए गए जाम से पुलिस ने यातायात को डायवर्ट किया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

देवास जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद शव को आगरा-मुंबई हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामें से रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही है।

4 करोड़ रुपये से अधिक के गबन में फंसे देवास जिला अस्पताल के कई अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर चले गए हैं। अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं के बीच शनिवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद स्वजन व परिचित लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी जिससे अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर आगरा-मुंबई रोड पर बैठकर जाम कर दिया।

युवक की मौत के बाद स्वजन व परिचित लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी जिससे अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर आगरा-मुंबई रोड पर बैठकर जाम कर दिया।

कुछ वाहन तहसील चौराहा से कालानी बाग की ओर होते हुए भी निकले। देवास जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रोजड़ी निवासी युवक को शुक्रवार शाम को भर्ती किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोपहर 12 बजे तक रास्ता जाम करके लोग डटे हुए थे।

22 वर्षीय युवक की मौत सीवियर एनीमिया की स्थिति होने के कारण हुई है। ऐसी जानकारी मिली है कि उसे पहले किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिला अस्पताल में उपचार में लापरवाही के आरोप निराधार हैं। डॉक्टरों की पैनल से पीएम करवाया जाएगा। 

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт видеопроекторов
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments