Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनमामेरु सेरेमनी में अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री, रॉयल लुक में...

मामेरु सेरेमनी में अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री, रॉयल लुक में नजर आया अंबानी परिवार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा। शादी के पहले होने वाली रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। इस शादी में बाॅलीवुड समेत कई दिग्गज सितारों को आमंत्रित किया गया है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 3 जुलाई को मुंबई स्थित एंटीलिया में अंबानी परिवार ने मामेरु रस्म निभाई है। इस दौरान पूरा परिवार रॉयल लुक में नजर आया। अनंत और राधिका की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। ये दोनों की फंक्शन काफी ग्रैंड तरीके से हुए हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से हुई है।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सिर्फ 8 दिन बचे हैं। पूरा अंबानी परिवार शादी से पहले होने वाली रस्मों को काफी एंजॉय कर रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल होने के बाद बीते दिन मामेरू सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने मेन गेट पर आकर मामा परिवार का स्वागत किया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हर तरफ अंबानी परिवार की वेडिंग को लेकर खूब बज बना हुआ है। इस सेरेमनी में कपल की ग्रैंड एंट्री रखी गई थी।

मामेरु रस्म के दौरान अंबानी परिवार गुलाबी और नारंगी रंग की थीम वाले आउटफिट में नजर आया। सिंपल और एलीगेंट लुक भी सभी काफी सुंदर लग रहे थे। गुजराती रीति-रिवाजों के हिसाब से इस कार्यक्रम से विवाह की शुरुआत की गई। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कुछ गिने-चुने सितारे शामिल हुए थे। जाह्नवी कपूर भी अपने ब्वाॅयफ्रेंड शिखर संग नजर आईं। बता दें कि अनंत और राधिका की ये शादी हिंदू रीति-रिवाज से 12 जुलाई को होगी और इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। इन फंक्शन के बाद 14 जुलाई को एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт фотовспышки
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments