Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedYou Tube पर झरना देखकर घूमने आए 4 दोस्त, नहाने का वीडियो...

You Tube पर झरना देखकर घूमने आए 4 दोस्त, नहाने का वीडियो किया पोस्‍ट… फिर एक युवक कुंड में डूबा

इंदौर के युवकों के सैर-सपाटे की खुशी मातम में बदल गई। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र से चार दोस्त बुधवार को सुबह घूमने का बोल कर निकले थे। इसी दौरान करीब ढाई बजे के दरमियान ग्राम गूलरझिरी में बने झरने के पास कुंड में नहा रहे थे। नहाने के दौरान चार दोस्तों में से एक दोस्त की गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई।

बगड़ी/बगड़ी मानपुर मार्ग के बीच ग्राम गूलर झिरी के समीप वाटर फाल के पास बने कुंड में डूबने से इंदौर के एक पर्यटक की मौत हो गई बताया जाता है। कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र से चार दोस्त यूट्यूब पर गूलर झिरी के झरने को देख यहां घूमने आए थे।

इसी दौरान नहाते वक्त एक युवक की गहरे पानी में चले जाने के बाद मौत हो गई। डूबने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर जानकारी लगने के बाद इंदौर से परिवार से लोग भी नालछा पहुंच गए हैं।

थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी ने बताया कि आर्यन पिता बृजलाल अहीरवाल 18 वर्षीय शारदा नगर इंदौर, रितेश पाटील 15 वर्ष भागीरथपुरा इंदौर, देवांश सुनील मोरे 17 वर्ष भागीरथपुरा इंदौर, एवं 17 वर्षीय मृतक हर्ष पिता अनिल वर्मा निवासी भागीरथपुरा वाटरफाल पर पहुंचे थे।

जहां हर्ष वर्मा की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हर्ष को डूबता देख दोस्त घबरा गए एवं पास जोर-जोर से ग्रामीणों को आवाज लगाने लगे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां से उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी तब तक हर्ष गहरे पानी में जा चुका था।

ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुंड से देर शाम को बाहर निकाला गया इधर गुरुवार सुबह नालछा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जब चार दोस्त वाटरफाल पर घूमने आए थे। इसी दौरान नहाते समय मृतक हर्ष ने नहाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था। उसे क्या पता था कि यह वीडियो उसका आखिरी वीडियो रहेगा और कुछ ही देर बाद कुंड में डूबने से हर्ष की मौत हो गई।

इधर हर्ष की मौत की खबर जैसे ही इंदौर में परिवार वालों को लगी तो घर में मातम छा गया। देर शाम को इंदौर से परिवार के लोग पहुंच गए थे। सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को शव सौंप दिया गया।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

6 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: вызвать мастера по ремонту фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту компьютероной техники в Москве.
    Мы предлагаем: сервисный центр по ремонту компьютеров москва
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Друзья, если планируете обновить ванную комнату, советую обратить внимание на один интернет-магазин раковин и ванн. У них действительно большой ассортимент товаров от ведущих производителей. Можно найти всё: от простых моделей до эксклюзивных дизайнерских решений.
    Я искал купить раковину в ванную, и они предложили несколько вариантов по хорошей цене. Качество продукции на высоком уровне, всё сертифицировано. Порадовало и то, что они предлагают профессиональные консультации и услуги по установке. Доставка была быстрой, всё пришло в целости и сохранности. Отличный магазин с хорошим сервисом!

  4. <a href=”https://remont-kondicionerov-wik.ru”>профессиональный ремонт кондиционеров</a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments