Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedशेयर बाजार में गिरावट से मचा कोहराम, निवेशकों के 10 लाख करोड़...

शेयर बाजार में गिरावट से मचा कोहराम, निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। निफ्टी 2.70 फीसदी गिरकर 24,049.60 पर, बैंकनिफ्टी 2.45 फीसदी गिरकर 50,092.10 पर और सेंसेक्स 2.74 फीसदी गिरकर 78,759.40 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

निफ्टी, बैंकनिफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 439.54 लाख पहुंचा।

अमेरिका, यूरोप, एशिया के भी शेयर बाजार में गिरावट हुई।

लाल निशान पर बंद हुआ दलाल स्ट्रीट

भारतीय शेयर बाजार का हाल बहुत ही खराब है। निफ्टी 2.70 फीसदी या 667.75 अंकों की गिरावट के साथ 24,049.60 पर पहुंच गया है। बैंकनिफ्टी में 2.45 फीसदी व 1258.05 अंकों की गिरावट के साथ 50,092.10 पर पहुंच गई है। सेंक्सेक्स में 2.74 फीसदी व 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ 78,759.40 पर आ गया है।

निवेशकों के एक दिन में डूबे में 10 लाख करोड़ रुपए

भारत में बाजार के गिरावट के साथ निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। उनको एक दिन में 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 457.21 लाख करोड़ रुपए से 439.54 लाख रुपए हो गया है।

इन शेयरों में हुई बड़ी गिरावट

सोमवार को ONGC में 6.89 फीसदी की बड़ी गिरावट हुई। दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स 6.04 फीसदी की लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स में 6.02 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई। टाटा स्टील के निवेशक भी 5.25 फीसदी की गिरावट देख परेशान हुए। हिंडाल्को में 5.18 फीसदी की गिरावट देखी गई।

जापान में 37 साल की सबसे बड़ी टूट

जापान एशियाई बाजार का सबसे प्रमुख शेयर बाजार है। इसके इंडेक्स निक्केई में एक दिन में 12,4 फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह 1987 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров сервис центры в москве on CM Mohan Yadav: Rs 20 crore to be allocated to plantation drive in Indore