Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeCrimeमध्य प्रदेश में महू के करीब चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की...

मध्य प्रदेश में महू के करीब चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरी, 6 मजदूर दबे, 5 शव निकाले गए

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में मजदूर दबे हुए हैं। इन्‍हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में हुई। सूचना पर सिमरोल थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

इंदौर जिले के चोरल में हुआ हादसा।

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन छत।

मौके पर पहुंची सिमरोल पुलिस।

महू। महू तहसील समीप ग्राम चोरल में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई। इसमें 4 – 5 मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। मजदूरों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

छत के नीचे सोए थे मजदूर

जानकारी म‍िली है कि सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे। इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह के अनुसार मलबे में 6 मजदूर दबे हैं। एक शव निकाल लिया गया है। दूसरी ओर मौके पर मौजूद ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार अब तक 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। मलबा हटाया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की जान जाने की आशंका है हालांकि पुलिस ने अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि किसी ठेकेदार के जरिये ये मजदूर मध्‍य प्रदेश के बाहर से यहां लाए गए थे। बताया जाता है फॉर्म हाउस पर लोहे के एंगल पर छत डाली गई थी।

छत गिरने के बाद सिमरोल पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया है। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। छत अब भी मजदूरों पर पड़ी हुई है। छत दो- तीन दिन पहले भरी थी। ग्रामीण एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया है कि मलबे में करीब 6 – 7 मजदूर दबे पड़े हैं।

ग्रामीण एसपी के अनुसार छत को हटाने के लिए 3 – 4 क्रेन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 1 क्रेन मौके पर पहुंच गई है। हम भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

घटना स्थल पर एक हाइड्रा, 2 जेसीबी और एक पोकलेन पहुंची है। एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा भी मौके पर पहुंच चुके हैं। यहां अलग-अलग कॉटेज बनाए जा रहे थे। एक कॉटेज के नीचे सभी मजदूर सोए हुए थे और छत गिरी।

महू तहसील के अंतर्गत चोरल गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहां कार्यरत कुछ मजदूरों के दबने की घटना हुई है। निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहां कार्यरत मजदूर उसी के नीचे सो गए थे। स्लैब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना है। दुर्घटना में अभी एक डेड बॉडी घटना स्थल से निकाली गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य सतत् जारी है। – कलेक्टर आशीष सिंह

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments