Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedआज इंदौर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश,...

आज इंदौर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, प्रदेश के बाकी इलाकों में पड़ेंगी बौछारें

इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगाने, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ और आलीराजपुर जिलें में आज भारी बारिश के आसार हैं। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर तीन अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बना चक्रवात कमजोर हो गया है। संभवत: मंगलवार को यह समाप्त भी हो सकता है।

इस वजह से प्रदेश में अधिकतर जिलों में मौसम कुछ साफ होने के आसार हैं। हालांकि मंगलवार को इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खरगोन में 83, खंडवा में 51, रतलाम में 16, नरसिंहपुर में आठ, उज्जैन एवं धार में सात, बैतूल में पांच, इंदौर में चार, नर्मदापुरम एवं मंडला में तीन, छिंदवाड़ा में एक, सागर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में बना चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, गुना , रायसेन, मंडला से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

सौराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है।

मौसम साफ होने से तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है। मौसम साफ होने के कारण धूप निकलने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments