Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedइंदौर में 14वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी थी जान, पिता...

इंदौर में 14वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी थी जान, पिता को घटना पर शक, जानिए पुलिस को बस्ते से क्या मिला

इंदौर की अपोलो डीबी सिटी में सातवीं की छात्रा अंजलि यामयार द्वारा 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले में पिता अमोल जांच की मांग कर रहे हैं। मां अपनी बेटी को बार-बार याद कर रही है, बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर शुरुआती पूछताछ में पुलिस को अंजलि के पिता और भाई ने अलग-अलग बयान दिए हैं।

शहर की अपोलो डीबी सिटी में मंगलवार सुबह छात्रा अंजिल यामयार ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में अंजलि के पिता अमोल यामयार ने घटना पर शक जताया है। उनका मानना है कि बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती है, मामले की जांच होना चाहिए। इधर पुलिस इस केस में अलग-अलग कड़‍ियां जोड़कर जांच करने में लगी है।

लसूड़िया पुलिस ने टाउनशिप के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं, लेकिन पिता अमोल को घटना पर शक है। वह कतई मानने को तैयार नहीं हैं कि बेटी ने खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि अंजलि घर में सबसे छोटी थी। परिवार के सभी सदस्य उससे प्यार करते थे।

विशाखापट्टनम से आने जैसी छोटी-सी बात पर वह जान नहीं दे सकती। स्वजन ने उस स्थान को देखा, जहां से अंजलि ने छलांग लगाई थी। पिता ने घटनास्थल को देखकर सवाल उठाया कि वह इतनी ऊंचाई से बेटी नहीं कूद सकती है। अमोल ने पुलिस अफसरों से मिलकर सभी बिंदुओं पर जांच करने की मांग की है।

इधर अंजलि की मां अर्चना की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। वो बार-बार बेटी को याद कर बेहोश हो रही थीं। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर बुधवार को पुलिस स्वजन के बयान नहीं ले पाई है। पुलिस अपोलो डीबी सिटी पहुंची लेकिन स्वजन की मनोस्थिति देखकर लौट आई। पुलिस कड़ियां जोड़ने के लिए पुराने सीसीटीवी फुटेज निकालेगी। अंजलि का बैग थाने में जब्त है। पुलिस कर्मियों ने एक-एक कॉपी, पुस्तकों के पन्ने पलटे लेकिन कुछ नहीं मिला। मामले में अंजलि के टैबलेट की जांच भी जल्द हो सकती है।

पुलिस ने मंगलवार को अंजलि के भाई आदित्य (11वीं के छात्र) से बात की तो कहा कि वह अंतरमुखी थी। काफी कम बात करती थी। उसे कई बार समझाया भी था। सोमवार को माल घूमने गए लेकिन उसने कुछ नहीं खरीदा। विशाखापट्टनम से आने पर खुश नहीं थी। जबकि पिता अमोल ने कहा कि वह खुश थी। घुल मिलकर रहती थी। पुलिस आज स्वजन से अलग बयान लेगी। अंजलि की पीएम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

7 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: профессиональный ремонт фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт лампы проектора
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Профессиональный сервисный центр по ремонту гироскутеров и моноколес в Москве.
    Мы предлагаем: замена аккумулятора в гироскутере цена
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. Если кто ищет место, где можно выгодно купить раковины и ванны, рекомендую один интернет-магазин, который недавно открыл для себя. Они предлагают большой выбор сантехники и аксессуаров для ванной комнаты. Ассортимент включает различные модели, так что можно подобрать под любой стиль и размер помещения.

    Мне нужно было раковина , и они предложили несколько отличных вариантов. Цены приятно удивили, а качество товаров на высшем уровне. Также понравилось, что они предлагают услуги профессиональной установки. Доставка была быстрой, и всё прошло гладко. Теперь моя ванная комната выглядит просто великолепно!

  5. <a href=”https://remont-kondicionerov-wik.ru”>срочный ремонт кондиционера</a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments