Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedIndore Pub Culture: इंदौर शहर में देर रात पार्टियों पर हुई सख्ती,...

Indore Pub Culture: इंदौर शहर में देर रात पार्टियों पर हुई सख्ती, तो बाहरी इलाकों में खुल गए पब, अब यहां रातभर लगने वाली भीड़ से ग्रामीण परेशान

इंदौर शहर के बाहरी इलाके रालामंडल क्षेत्र के एक फार्म हाउस में पुलिस ने पिछले दिनों रेव पार्टी पर दबिश दी थी। देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर पुलिस ने सख्ती की, तो इन्होंने शहर के बाहर का रूख कर लिया है। बायपास क्षेत्र में अचानक कई पब, रिसॉर्ट और फार्म हाउस खुल गए हैं। अब इसके आस-पास रहने वाले ग्रामीण परेशान हो चुके हैं।

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी  इंदौर में पब कल्चर जोर पकड़ता जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग ने शहर में पब-बार में देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर सख्ती कर दी है, लेकिन इससे बचने के लिए इन्होंने शहर के बाहरी इलाकों का रूख कर लिया है। यहां कई रिसार्ट, पब, फार्म हाउस खुल गए हैं, जहां पूरी रात पार्टियां चलती हैं। यहां आस-पास के गांवों के लोग भी इससे परेशान हो चुके हैं।

पुलिस ने पकड़ी थी रेव पार्टी

शहर के बाहरी इलाके रालामंडल स्थित रिवेरा हिल्स के फार्म हाउस में रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा गया था। इनके पास से गांजा सहित अन्य नशे का सामान बरामद किया गया था।

बायपास पर खुल गए कई पब

 इंदौर शहर के बायपास की ओर कई पब खुल गए हैं। यहां देर रात युवक-युवतियां पार्टियों में शामिल होकर नशे की हालत में ही वाहन चलाते हैं, जिसके कारण सड़क दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। नेमावर ब्रिज के पास स्थित यूनो पार्क बिल्डिंग में पब और बार संचालित हो रहे हैं। यहां सड़क पर ही वाहन पार्क किए जाते हैं। इसका विरोध रविवार रात देवगुराड़िया के ग्रामीणों ने किया था।

ग्रामीण हो चुके हैं परेशान

देवगुराड़िया के ग्रामीण आशीष सालवी, विनोद यादव और सुधीर गोस्वामी, महेश वसूनिया ने बताया कि यहां पब में देर रात तक पार्टी चलती रहती हैं। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से बायपास से देवगुराड़िया की कालोनियों में जाने वाले मार्ग पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। हम कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

सड़क पर पड़ी रहती हैं शराब की बोतलें

पबों के आस-पास सड़कों पर ही शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं। देवगुराड़िया क्षेत्र में पब के बाहर सड़क पर वाहन खड़े होने से रविवार को रास्ता नहीं मिलने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गया। रहवासियों के हंगामे के बाद कनाड़िया और खुड़ैल थाने की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाइश देकर लौट गई।

शहर के बाहर किराए पर मिल रहे फार्म हाउस

बता दें कि शहर के बाहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में रिसॉर्ट भी खुल गए हैं। इनमें बने फार्म हाउस को संचालक पार्टी के लिए किराए पर देते हैं। नेमावर रोड, कंपेल रोड, रालामंडल, कनाड़िया रोड, बिचौली आदि क्षेत्रों में देर रात तक पार्टी होती है।इंदौर कलेक्टर ने हाल ही में देर रात तक पार्टी करवाने वाले डीयाबलो, टीडीएस, पिंड बलूची पबों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे।

RELATED ARTICLES

5 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: профессиональный ремонт фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт проекторов с гарантией
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Хочу поделиться опытом покупки в одном интернет-магазине сантехники. Решил обновить ванную комнату и искал место, где можно найти широкий выбор раковин и ванн. Этот магазин приятно удивил своим ассортиментом и сервисом. Там есть всё: от классических чугунных ванн до современных акриловых моделей.

    Если вам нужна раковина в ванную комнату , то это точно туда. Цены конкурентные, а качество товаров подтверждено сертификатами. Консультанты помогли с выбором, ответили на все вопросы. Доставка пришла вовремя, и установка прошла без проблем. Остался очень доволен покупкой и сервисом.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments