Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedEk Ped Maa Ke Naam: इंदौर में आज 10 हजार महिलाएं और...

Ek Ped Maa Ke Naam: इंदौर में आज 10 हजार महिलाएं और जवान रोपेंगे 80 हजार पौधे, सीएम भी शामिल होंगे


देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज से हरियाली बढ़ाने के लिए काम होगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीएसएफ परिसर में 80 हजार पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के तहत इंदौर में 51 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव सात जुलाई को बीएसएफ परिसर बिजासन पर पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। बीएसएफ परिसर में मातृ वंदना के नाम पर लगभग 10 हजार महिलाओं एवं बीएसएफ के जवानों एवं अन्य द्वारा 80 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि अभियान के तहत शहर में रोपे जाने वाले 51 लाख पौधों में से नगर निगम को 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।

इसके तहत सात जुलाई से 14 जुलाई तक शहर के रेवती रेंज, रीजनल पार्क, बीएसएफ क्षेत्र व विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। रोपे जाने वाले पौधों में जामुन, मोरसली, बादाम, नीम, तिरोमा, मधुकामिनी व अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

इंदौर स्थित युगपुरुष धाम आश्रम पंचकुइया, बिजासन टेकरी बीएसएफ, सुपर कारिडोर स्थित रमना एवं रेवती रेंज में छह एवं सात जुलाई तथा नौ एवं 14 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारी और आवश्यक प्रबंधों के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। पौधारोपण स्थल पर पैरामेडिकल टीम एवं संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह पितृ पर्वत पर एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधारोपण में सम्मिलित होंगे।

सुबह 11.30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 12 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगे। दो बजे अरबिंदो इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में ‘भारत के ग्रामीण स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: профессиональный ремонт фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту компьютероной техники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт системного блока
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: проектор ремонт
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. Наткнулся на замечательный интернет-магазин, специализирующийся на раковинах и ваннах. Решил сделать ремонт в ванной комнате и искал качественную сантехнику по разумным ценам. В этом магазине нашёл всё, что нужно. Большой выбор раковин и ванн различных типов и дизайнов.
    Особенно понравилось, что они предлагают раковина для ванной купить в москве. Цены доступные, а качество продукции отличное. Консультанты очень помогли с выбором, были вежливы и профессиональны. Доставка была оперативной, и установка прошла без нареканий. Очень доволен покупкой и сервисом, рекомендую!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments