Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedक्रिकेट के मैदान से लेकर इंस्टाग्राम पर कोहली का 'विराट रिकॉर्ड', एक...

क्रिकेट के मैदान से लेकर इंस्टाग्राम पर कोहली का ‘विराट रिकॉर्ड’, एक पोस्ट से मचाया तहलका

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। विराट की पोस्ट ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के एलान वाले पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। खेल के मैदान में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके कोहली सोशल मीडिया के भी किंग है।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक बार फिर कोहली चर्चा में हैं, क्योंकि उनकी एक इंस्टा पोस्ट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिनकी पोस्ट को सबसे ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम था।

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसने रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, विराट ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करते साथी खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट को अब तक 21 मिलियन के ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इतने ज्यादा लाइक्स पाने वाले कोहली पहले भारतीय हैं।

वहीं, विराट कोहली 21 मिलियन लाइक्स पाने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया और दूसरी बार चैंपियन बनी। इस मुकाबले में विराट के बल्ले से 76 रन निकले।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने एलान किया कि ये उनका आखिरी विश्व कप था। इसके साथ ही विराट ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: вызвать мастера по ремонту фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments