Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedइंदौर सांसद शंकर लालवानी की संस्था पर 21 हजार रुपये का जुर्माना,...

इंदौर सांसद शंकर लालवानी की संस्था पर 21 हजार रुपये का जुर्माना, मालवा उत्सव होने के बाद नहीं उठाया कचरा

इंदौर शहर के लालबाग पैलेस में पिछले दिनों सांसद की संस्था लोक संस्कृति मंच द्वारा मालवा उत्सव का आयोजन किया गया था। इसके बाद वहां फेंका गया कचरा नहीं उठाया गया। हरियाणा से आई एक पर्यटक ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद एक्शन में आए नगर निगम ने संस्था पर जुर्माना लगा दिया।

सांसद शंकर लालवानी की संस्था लोक संस्कृति मंच ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि धूमिल की है। 12 से 18 जून तक शहर की ऐतिहासिक धरोहर लालबाग पैलेस में संस्था द्वारा आयोजित मालवा उत्सव के दौरान फेंका गया कचरा शहर की स्वच्छता में दाग लगा रहा है।

उत्सव के समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी कचरा परिसर में जहां-तहां पड़ा था। इससे उठने वाली बदबू से यहां आने वाले पर्यटकों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया। हरियाणा से आई इंदौर की एक पर्यटक ने व्यथित होकर इस कचरे का वीडियो तक वायरल कर दिया।

इसके बाद नींद से जागे इंदौर नगर निगम ने संस्था लोक संस्कृति पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बहुप्रसारित वीडियो में महिला द्वारा कही गई बात से हर इंदौरी शर्मिंदगी महसूस करेगा। वीडियो में पर्यटक कह रही है कि वह अपने बच्चे के एडमिशन के सिलसिले में इंदौर आई थी।

इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। यहां की स्वच्छता से जुड़ी चर्चाओं को सुनकर वह बहुत प्रभावित थी और लालबाग पैलेस घूमने आ गई। यहां परिसर में बहुत गंदगी है और मुंह पर मास्क लगाए बगैर निकलना तक मुश्किल है।

संस्था लोक संस्कृति मंच लालबाग पैलेस में प्रतिवर्ष मालवा उत्सव आयोजित करता है। सांसद लालवानी ही इस संस्था के कर्ताधर्ता हैं। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इससे बड़ी मात्रा में कचरा भी निकलता है।

संस्था को इस कचरे के निबटान के लिए नगर निगम में एक निश्चित राशि जमा कराना होती है, लेकिन संस्था ने यह राशि जमा नहीं करवाई। नतीजतन कचरा परिसर में ही पड़ा रहा। आयोजन समाप्त हुए एक सप्ताह बीतने के बाद भी हालत जस की तस रही।

इंदौर आई महिला का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद मंगलवार को इंदौर नगर निगम ने संस्था पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और कचरा हटाया गया।

मालवा उत्सव में आयोजकों ने अवैध कॉलोनी काटने वाली कंपनी को स्टाल लगाने की अनुमति दे दी थी। शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्टाल बंद करवाकर सामग्री जब्त की थी। पार्किंग शुल्क को लेकर भी अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं।

हर वर्ष हम आयोजन से पहले ही निगम में शुल्क जमा कराकर रसीद कटवा लेते थे, लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं कर सके। जिस व्यक्ति के पास यह जिम्मेदारी थी, वह सीएसआई से समन्वय नहीं कर सका। हमसे कहा गया था कि बाद में रसीद काट देंगे। मैं फिलहाल दिल्ली में हूं। इंदौर आने पर इस मामले को दिखवाता हूं। 

स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इंदौर नगर निगम मालवा उत्सव में अनुदान देता है, इसका मतलब यह नहीं कि गंदगी फैलाने की अनुमति दे दी है। जो भी गंदगी फैलाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт фотовспышек с гарантией
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments