Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedकथावाचक प्रदीप मिश्रा के अब सूर्यपुत्री ताप्ती पर बिगड़े बोल, महंत पुष्करानंद...

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के अब सूर्यपुत्री ताप्ती पर बिगड़े बोल, महंत पुष्करानंद महाराज बोले- ‘नाक रगड़कर माफी मांगो’


राधा रानी को लेकर विवादित बयान का मामला माफी मांगने के बाद थम गया, लेकिन कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा अब नई मुश्किल में फंस गए हैं। सूर्यपुत्री मां ताप्ती को लेकर विवादित बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनका विरोध शुरू हो गया है।

राधा रानी को लेकर विवादित बयान देने और फिर बरसाने में जाकर नाक रगड़कर माफी मांगने को लेकर सुर्खियों में आए कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनका सूर्यपुत्री मां ताप्ती को लेकर विवादित बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनका विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को उदासीन आश्रम के महंत स्वामी पुष्करानंद महाराज सहित अन्य संतों ने राजघाट पहुंचकर मां ताप्ती से पं. प्रदीप मिश्रा को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

बुरहानपुर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा कि सूर्यपुत्री मां ताप्ती संपूर्ण बुरहानपुर वासियों की जीवनदायिनी व पालनहार हैं। उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदू नेता महेश चौहान ने कहा कि मुलताई के पंडितों सहित संपूर्ण देश के साधु संत पंडित प्रदीप मिश्रा के ताप्ती नदी पर दिए बयान का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान शुभम वारुडे, विनोद बामले, चेतन भारद्वाज, विजय, सीताराम चौधरी, नाविक सदाशिव गवई आदि उपस्थित थे।

प्रियांक सिंह ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा बैतूल में शिव पुराण की कथा के लिए गए थे। इसी समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि माता यमुना और ताप्ती दोनों बहनें हैं, लेकिन आपस में उनकी कभी नहीं बनी। घाट पर भगवान जब रास करते थे, उस समय यमुना जी उनके विग्रह पर आए पसीने को पोंछने के लिए जाती थी।

एक बार यमुना का रूप धारण कर ताप्ती चली गई। ताप्ती ने श्री विग्रह के पसीने को पोंछ दिया लेकिन जैसे ही यमुना जी ने वहां ताप्ती को देखा उन्हें गुस्सा आ गया। पूछने पर ताप्ती ने बताया कि मैं कृष्ण को अपना बनाना चाहती हूं। इस पर यमुना मैया ने क्रोध में आकर मां ताप्ती को श्राप दे दिया।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт фотовспышек на дому
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: вызвать мастера по ремонту проекторов
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Наткнулся на замечательный интернет-магазин, специализирующийся на раковинах и ваннах. Решил сделать ремонт в ванной комнате и искал качественную сантехнику по разумным ценам. В этом магазине нашёл всё, что нужно. Большой выбор раковин и ванн различных типов и дизайнов.
    Особенно понравилось, что они предлагают купить умывальник. Цены доступные, а качество продукции отличное. Консультанты очень помогли с выбором, были вежливы и профессиональны. Доставка была оперативной, и установка прошла без нареканий. Очень доволен покупкой и сервисом, рекомендую!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments