Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedमंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा...

मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगाने के दौरान मार दी थी गोली

एमजी रोड पुलिस के अनुसार आरोपितों को पकड़ लिया गया है। कल घटना रात करीब दो बजे उस समय हुई जब मोनू कल्‍याणे आज निकलने वाली भगवा यात्रा के लिए पार्टी के झंडे लगवा रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने उस पर फायर किए। मोनू को उपचार के लिए एमवाय अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां उसे डॉक्‍टरों ने मृत घोष‍ित कर दिया।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई।

सोमवार को पुलिस ने हत्‍या के दो आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्‍या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्‍तेदार के यहां से पकड़ा गया है।

मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे गोली मारी गई थी। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया था।

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे – बैनर लगवा रहा था।

रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

एक गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय था। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक था। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी था।

जानकारी के मुताबिक दो लोगों पीयूष और अर्जुन को पुलिस ने नामजद आरोपित बनाया था। मोनू के बारे में बताया जाता है वह ब्याज पर रुपये भी चलाता था। मोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем: ремонт крупногабаритной техники в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт проекторов москва
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments