Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedनिसरपुर के कुक्षी-बड़वानी मार्ग पर तूफान और मारुति वेन की टक्‍कर, दो...

निसरपुर के कुक्षी-बड़वानी मार्ग पर तूफान और मारुति वेन की टक्‍कर, दो लोगों की मौत, सात घायल

धार जिले के पास स्थित निसरपुर के पास सुबह सड़क हादसा हो गया। यह हादसा कुक्षी और बड़वानी मार्ग पर हुआ। कुक्षी की ओर से आ रहे तूफान वाहन ने बड़वानी की ओर से आ रही मारुति वेन को तेज टक्‍कर मार दी। इससे मारुति के परखच्‍चे उड़ गए। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

निसरपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कुक्षी की ओर से आ रही तूफान और बड़वानी की ओर से आ रही मारुति वेन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते बड़वानी जिले के ग्राम खेड़ी गांव के रहने वाले दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अन्य 7 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल बडवानी रेफ़र किया गया। जानकारी के अनुसार मारुति वेन में सवार सभी बड़वानी की ओर से गणपुर चौकड़ी होते हुए उज्जैन जा रहे थे।

कुक्षी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही तूफान गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें जुवानसिह नरसिह ग्राम खेड़ी व विठ्ठल गंगाराम यादव उम्र 60 पिपलुद की मौके पर ही मौत हो गई।

वही अन्य 7 लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बड़वानी एम्बुलेंस के माध्यम से भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर लाया गया।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: ремонт фотоаппаратов вспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту компьютероной техники в Москве.
    Мы предлагаем: лучшие сервисы по ремонту компьютеров
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт проекторов на дому
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments