Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedतेज रफ्तार टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, पांच लोगों की...

तेज रफ्तार टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, पांच लोगों की मौत… 11 घायल

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में हुआ हादसा। टवेरा में सवार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साड़िया गए हुए थे। वहां से वापस पिपरिया लौट रहे थे। टवेरा में कुल 16 युवक सवार थे। हादसा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तकरीबन ढाई बजे पिपरिया-साड़िया रोड पर हुआ।

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक टवेरा कार बेकाबू होकर सड़क से उतरते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तकरीबन ढाई बजे पिपरिया-साड़िया रोड पर हुआ। सभी युवक टवेरा कार से पिपरिया की ओर लौट रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

सांडिया रोड पर कार अनियंत्रित होकर रोड के नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 16 लोग घायल हुए थे, सभी घायलों को पिपरिया अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान पांच युवकों की मौत हो गई। कुछ घायलों को को नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों में करेली नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, के युवक हैं। पिपरिया में अपने दोस्त के यहां से सांडिया गए हुए थे।

भीषण सड़क हादसे की जानकारी लगने के बाद पिपरिया पुलिस का मौके पर पहुंची। घायलों गायों को जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को भोपाल रेफर करने की भी तैयारी की गई है।

मंगलवारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटना में मरने वालों के नाम सोबेत पिता गब्बर राजपूत 30 वर्ष, मयंक चौरसिया, पवन मालविया हैं। बाकी दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उनके विषय में जानकारी ली जा रही है।

वहीं घायलों में ऋषभ चौरसिया पिता खन्ना चौरसिया उम्र 32 वर्ष, दीपेश साहू पिता प्रेम नारायण साहू उम्र 22 वर्ष कस्तूरबा वार्ड पिपरिया, हर्षित विश्वकर्मा पिता भूवन विश्वकर्मा 21 वर्ष निवासी कस्तूरबा वार्ड, मयंक पिता मिथिलेश सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी महादेव वार्ड करेली, आदर्श पिता आशीष चौरसिया 22 वर्ष निवासी सहलवाडा पिपरिया बताए गए हैं।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту фототехники в Москве.
    Мы предлагаем: профессиональный ремонт фотовспышек
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
    Подробнее на сайте сервисного центра remont-vspyshek-realm.ru

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту фото техники от зеркальных до цифровых фотоаппаратов.
    Мы предлагаем: ремонт лампы проектора
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments