Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedParis Olympics 2024: आज ओलंपिक का 15 वां दिन, कुश्ती में पदक...

Paris Olympics 2024: आज ओलंपिक का 15 वां दिन, कुश्ती में पदक जीतने का एक और मौका, रितिका हुडा दिखाएंगी अपनी ताकत

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक खत्म होने वाला है. अपने 14 दिनों के खेलों के बाद, भारत कुल 6 पदकों के साथ तालिका में 69वें स्थान पर है। भारत के पास 1 रजत और 5 कांस्य पदक हैं। भारतीय पहलवान 2008 से लगातार कुश्ती में कमाल कर रहे हैं। हालांकि, इस बार वह एक भी पदक जीतने में कामयाब नहीं रहे, जिसकी कमी अमन सहरावत ने पूरी की। पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन भारत के पास कुश्ती में एक और पदक पक्का करने का मौका होगा। भारत की रितिका हुडा महिलाओं के फ्रीस्टाइल 76 किलोग्राम वर्ग में उतरने जा रही हैं। विनेश फोगाट मामले में भी फैसला आने की उम्मीद है।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में आज भारत के दो मुकाबले

पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय एथलीट सिर्फ 2 इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं.

12.30 बजे: अदिति अशोक और दीक्षा डागर, गोल्फ (राउंड 4)
2.30 बजे: रितिका हुडा, कुश्ती, प्री क्वार्टर फाइनल

Paris Olympics 2024: पदक तालिका में भारत 69वें नंबर पर

पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम कुल 6 पदक हो गए हैं. इसमें 1 रजत पदक और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में 69वें स्थान पर पहुंच गया है।

Sourceghamasan
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments